UP Chunav 2022: दूरबीन से EVM स्ट्रांग रूम पर नजर रख रहे हैं सपा उम्मीदवार, जताई गड़बड़ी की आशंका

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव पर विभिन्न न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल आने के बाद समाजवादी पार्टी को धांधली की आशंका है। इसको देखते हुए उसने ईवीएम स्ट्रांग रूम पर निगरानी करने का फैसला किया। 

UP Chunav 2022: SP candidates are keeping an eye on EVM strong room with binoculars, fears of mishandling
ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी 
मुख्य बातें
  • समाजवादी पार्टी ईवीएम स्ट्रांग रूम पर निगरानी कर रही है।
  • सपा उम्मीदवार ने कहा कि आठ-आठ घंटे की शिफ्ट की निगरानी कर रहे हैं।
  • उनका कहना है कि हम एग्जिट पोल में विश्वास नहीं करते हैं।

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव पर विभिन्न न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में बीजेपी की भारी जीत के बाद प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा को धांधली की आशंका है। इसको देखते हुए समाजवादी पार्टी ने ईवीएम स्ट्रांग रूम पर निगरानी रखने का फैसला किया है। मेरठ जिले के हस्तिनापुर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार योगेश वर्मा गड़बड़ी रोकने के लिए दूरबीन से ईवीएम स्ट्रांग रूम पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने ईवीएम स्ट्रांग रूम और उसके आसपास की अन्य गतिविधियों पर नजर रखने का आदेश दिया है। हम 8 घंटे की तीन शिफ्ट में काम करेंगे। हम एग्जिट पोल में विश्वास नहीं करते हैं, अखिलेश यादव सीएम बनेंगे। हमारी बहुमत की सरकार बनेगी।

हस्तिनापुर में सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा और उनके समर्थक दूरबीन लेकर स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाले हुए हैं। वर्मा और उनके समर्थक 8 घंटे की शिफ्ट में 24 घंटे ईवीएम पर नजर रखे हुए हैं। ईवीएम की निगरानी के बारे में पूछे जाने पर वर्मा ने कहा कि उन्हें प्रशासन पर पूरा भरोसा है लेकिन वह जनादेश की रक्षा के लिए कोई मौका नहीं लेना चाहते।

एक्जिट पोल की भविष्यवाणी पर कि सत्तारूढ़ बीजेपी फिर से सरकार बना रही है, सपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में क्या हुआ? एग्जिट पोल ने कहा था कि बीजेपी सत्ता में आएगी लेकिन दीदी (ममता बनर्जी) ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। एग्जिट पोल गलत हैं। और यह इतिहास रहा है कि हस्तिनापुर विधायक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक ही पार्टी के हैं।

403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में, बहुमत का आंकड़ा 202 है और एग्जिट पोल ने बीजेपी को अपने सहयोगियों के साथ सहज बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की थी। गौर हो कि टाइम्स नाउ, रिपब्लिक टीवी, सीएनएन न्यूज 18 और न्यूज एक्स चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले योगी सरकार को 326 और 211 के बीच सीट और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 160 और 71 के बीच सीट मिलने का अनुमान है।

एग्जिट पोल पर जयंत चौधरी ने उठाए सवाल, बोले-यह मानसिक दबाव बनाने की चाल

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने बीजेपी गठबंधन को 288-326 सीट और सपा गठबंधन के लिए 71-101 सीट का अनुमान जताया, न्यूज 24-टुडे के चाणक्य ने राजग के लिए 294 सीट और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 105 सीट की संभावना जताई। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 43 फीसदी और सपा और उसके सहयोगियों को 35 फीसदी मत प्रतिशत मिलने का अनुमान जताया है।

10 मार्च के नतीजे तय करेंगे अगले 2 साल की राजनीति, राष्ट्रपति चुनाव, आर्थिक सुधार और तीसरे मोर्चे का तय होगा भविष्य

सीएनएन न्यूज 18-मैट्रिज के एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी और सहयोगियों के लिए 262-277 सीट और उत्तर प्रदेश में सपा और सहयोगियों के लिए 119-134 सीटें मिलने का अनुमान जताया। टाइम्स नाउ-वीटो ने उनके लिए क्रमशः 225 और 151 सीटें मिलने की संभावना जताई।

अगली खबर