UP Election 2022: ब्राह्मण को मनाने के लिए BJP का दिल्ली में मंथन, धर्मेंद्र प्रधान के घर हुई अहम बैठक

इलेक्शन
हर्षा चंदवानी
हर्षा चंदवानी | Principal Correspondent
Updated Dec 26, 2021 | 21:03 IST

UP Election 2022 News: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीनों के भीतर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी बीजेपी पूरी तैयारियों में जुटी है। इस बीच आज दिल्ली में यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के घर अहम बैठक हुई।

UP Polls 20202 BJP Manthan Meeting in Delhi for Brahmin Politics of UP
UP Chunav: ब्राह्मण को मनाने के लिए BJP का दिल्ली में मंथन 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कर रही है हर वर्ग को साधने की कोशिश
  • बीजेपी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के घर हुई यूपी बीजेपी के बड़े ब्राह्मण नेताओं की बैठक
  • राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी रहे मौजूद

नई दिल्ली: दिल्ली में आज यूपी भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के घर भाजपा की अहम बैठक हुई। ये बैठक ख़ास ब्राह्मण वर्ग की नाराज़गी कैसे दूर की जाए उसे लेकर की गई थी। ऐसा इसलिए कहां जा रहा हैं क्यूँकि आज की बैठक में पहुँचे सभी नेता ब्राह्मण हैं जैसे- यूपी के डेप्युटी सीएम दिनेश शर्मा , सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा, ब्रजेश पाठक समेत सत्यदेव पचौरी, आनंद स्वरूप शुक्ला, सतीश गौतम, महेश शर्मा, सुब्रत पाठक, महेंद्र नाथ पांडे, लक्ष्मी कांत वाजपेई, नीलकंठ तिवारी, रीता बहुगुणा जोशी। सिर्फ़ इतना ही नहीं इस बैठक में मौजूदा राजस्थान के राज्यपल कलराज मिश्रा भी शामिल हुए जो एक संवैधानिक पद पर होने के बावजूद पार्टी की बैठक में शामिल हुए।

ब्राह्मणों की नाराजगी होगी दूर!

 इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं कि यह बैठक कितनी महत्वपूर्ण रही यूपी चुनाव के लिहाज़ से। हालाँकि हर नेता ने बाहर आकर यहीं कहा की नए साल की दावत के लिए आए थे लेकिन चुनाव से पहले ब्राह्मण नेताओं की यह बैठक कई बातें साफ़ करती हैं। गौरतलब हैं की पिछले लम्बे समय से कहा जा रहा है कि यूपी के 12 फ़ीसदी ब्राह्मण सरकार से नाराज़ चल रहे हैं और ब्राह्मण वर्ग से लगातार ये आवाज़ उठ रही हैं की सरकार ने साढ़े चार साल में यूपी में ब्राह्मण समाज के लिए कुछ नहीं किया।  सरकार को अब यह डर भी सता रहा हैं की जो ब्राह्मण हमेशा से भाजपा का मज़बूत वोट बैंक रहा हैं वह इस बार किसी दूसरी पार्टी के पाले में ना चला जाए इसीलिए नाराज़ ब्राह्मण को मनाने की क़वायद अब भाजपा में शुरू हो गई हैं जिसके चलते आज यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी।

ये भी पढ़ें: UP Chunav: भाजपा के सामने कुर्सी बचाने और विपक्ष को सत्ता में आने की चुनौती

बैठक के बाद हमारे सूत्र बताते हैं की आमंत्रित नेताओं को यह ख़ास दिशानिर्देश प्रभारी की ओर से दिए गए हैं -

1- पार्टी के सभी बड़े ब्राह्मण नेता अपने अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्राह्मणों से करेंगे मुलाक़ात।

2- मुलाक़ात में भाजपा सरकारों के द्वारा ब्राह्मण वर्ग के लिए किए जा रहे कामों को बताया जायेगा। 

3- सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण, मंदिरों के भव्य निर्माण, ब्राह्मण वर्ग से बड़ी संख्या में मंत्री विधायक और सांसद भाजपा द्वारा बनाये गए। 
4-  ब्राह्मणों को सामाजिक सुरक्षा भी भाजपा सरकार में दी गई।

ये सब बातें जाकर ब्राह्मणों के बीच में बताई जाएंगी। अब ब्राह्मण इन बातों पर कितना यक़ीन कर दुबारा भाजपा पर भरोसा जताता हैं यह तो वक़्त ही बताएगा लेकिन आज की यह बैठक लगभग 3 घंटा चली जिसमें ये मंत्र नेताओं को दिए गए ।

श्रीकांत शर्मा ने कही ये बात

बैठक के बाद यूपी सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा में बताया की ब्राह्मण सरकार से नाराज़ नहीं हैं और जितना काम ब्राह्मण वर्ग के लिए इस सरकार में हुआ हैं वो आज से पहले कभी नही हुआ , विपक्षी पार्टियाँ यह दुष्प्रचार कर वोटबैंक के लिए ऐसी बातें फैला रही हैं। उनकी माने तो सबसे ज़्यादा मंत्री भी भाजपा ने ब्राह्मण बनाए, सरकार में अलग अलग पदों पर भी ब्राह्मण को जगह दी गई हैं।

ये भी पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव में हम 300 से अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं, जातिवादी दल हैं SP-BSP: अमित शाह 

अगली खबर