उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजों पर अखिलेश यादव ने दी पहली प्रतिक्रया, बताया आगे का रास्ता

Akhilesh Yadav on UP Election Result: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी। उसे उम्मीद के मुताबिक कम सीटें मिली हैं। नतीजों पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है।

akhilesh yadav
अखिलेश यादव 
मुख्य बातें
  • अखिलेश यादव ने करहल से चुनाव जीता
  • सपा को यूपी में 111 सीटें मिली हैं
  • समाजवादी पार्टी लगातार सत्ता में आने का दावा कर रही थी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!

समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिली हैं और वो दूसरे नंबर पर रही है। वहीं सपा गठबंधन को 125 सीटें मिली हैं। बीजेपी को सबसे ज्यादा 255 सीटें मिली हैं और बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें मिली हैं। अखिलेश यादव ने 2017 में कांग्रेस पार्टी से गठबंधन कर चुनाव लड़ा लेकिन मात्र 47 सीटें ही सपा को मिल सकी और कांग्रेस भी सात सीटों पर सिमट गई। इस बार कांग्रेस 2 सीटों पर सिमट गई है। 

अखिलेश यादव ने करहल सीट से 67,504 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उनको 1,48,196 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को 80,692 वोट मिले। करहल सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। यादव को 60.12 फीसदी वोट मिले, जबकि बघेल को 32.74 फीसदी वोट मिले। 

आखिर सत्ता की सड़क से क्यों फिसली समाजवादी पार्टी, क्या अखिलेश यादव से हुई बड़ी चूक

नतीजों से पहले अखिलेश लगातार सपा की जीत का दावा करते रहे थे। अखिलेश यादव लगातार कहते रहे कि योगी को जनता गोरखपुर भेज देगी। चूंकि पहले उनके अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें थीं लेकिन बाद में भाजपा ने उन्हें गोरखपुर से उम्मीदवार घोषित कर दिया। तभी से अखिलेश यादव कहते थे कि पार्टी ने उन्हें उनके घर भेज दिया और अब जनता नियमित रूप से उन्हें उनके घर भेज देगी। 

हार मानने को तैयार नहीं समाजवादी पार्टी, कार्यकर्ताओं को संदेश-'मौके पर डटे रहें, सपा जीतेगी'
 

अगली खबर