उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का इस्तीफा, हार के बाद सोनिया गांधी ने पद छोड़ने को कहा था

Uttarakhand Congress: विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद घमासान मचा हुआ है। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोनिया गांधी ने 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का इस्तीफा मांगा है।

Ganesh Godiyal
गणेश गोदियाल 
मुख्य बातें
  • सोनिया गांधी ने 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है
  • उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस्तीफा दे दिया है
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें मिलीं

5 राज्यों में मिली हार का असर अब कांग्रेस पर दिखने लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था। 

गोदियाल ने लिखा कि मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। 10 मार्च को आए नतीजों में उत्तराखंड में कांग्रेस को 70 में से सिर्फ 19 सीटें मिलीं। कांग्रेस को लगभग 38 प्रतिशत वोट मिले। राज्य में कांग्रेस की संभावनाएं काफी प्रबल मानी जा रही थीं, लेकिन पार्टी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं बीजेपी 47 सीटें जीतकर फिर से राज्य में सरकार बना रही है। 

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों को इस्तीफा देने के लिए कहा है ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन किया जा सके। गत रविवार को हुई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा था कि वह संगठनात्मक चुनाव पूरा होने तक पद पर बने रहें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

सोनिया गांधी ने 5 राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा, उत्तर प्रदेश-पंजाब समेत पांचों राज्यों में मिली है हार

'मेरे नेतृत्‍व पर शक तो इस्‍तीफे के लिए तैयार', कांग्रेस की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी, CWC ने ठुकराई पेशकश

अगली खबर