LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

UP, Punjab BJP Candidates List 2022: गोवा में भाजपा को झटका, उत्पल पर्रिकर पणजी से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने उम्मीदवारों की अगली सूची जारी करने वाली है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने 40 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों को फाइनल कर चुकी है जिनका ऐलान होना बाकी है। 40 सीटों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के पास जो सूची है, उन उम्मीदवारों को टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

BJP Candidate List UP Punjab Election 2022 Updates List of Candidates BJP
बीजेपी उम्मीदवारों की सूची, लाइव अपडेट्स।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब में भाजपा उम्मीदवारी के लिए 13 नामों को फाइनल कर चुकी है। भाजपा आलाकलमान इन्हीं नामों पर अपनी मुहर लगाने वाला है। सूत्रों का कहना है कि इन उम्मीदवारों को टिकट मिलना करीब-करीब तय है। भाजपा ने अलीगढ़ विधानसभा सीट से श्री मती मुक्ता राजा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की ये तीसरी लिस्ट है। इससे पहले भाजपा ने 18 जनवरी को दूसरी लिस्ट जारी की थी जिसमें 2 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। उससे पहले 15 जनवरी को बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी अभी तक 110 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 

Uttarakhand BJP Candidates List 2022 | UP BJP Candidates List 2022: देखें लिस्ट

BJP Candidate List for UP, Punjab Election 2022 Live Updates

Jan 21, 2022  |  07:50 PM (IST)
उत्पल पर्रिकर निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने भाजपा छोड़ी, पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे चुनाव। उत्पल पर्रिकर पणजी सीट से मांग रहे थे टिकट लेकिन बीजेपी ने पुराने विधायको को ही उम्मीदवार बनाया है जिसके बाद उत्पल ने यह फैसला लिया है।
 

Jan 21, 2022  |  07:40 PM (IST)
केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। अवैध खनन मामले में चन्नी के भतीजे सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता की ईमानदारी पर सवाल उठाए थे।

Jan 21, 2022  |  06:51 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कांग्रेस के दो नेताओं ने चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बुलंदशहर क्षेत्र से कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है दोनों ने उम्मीदवार के चयन से नाराज होकर ऐसा किया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होने हैं। वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा 10 मार्च को होनी है। चुनावों से ऐन पहले बुलंदशहर जिले में कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्य कांग्रेस समिति के सदस्य शिवपाल सिंह और जिले के महासचिव राहुल वाल्मिकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Jan 21, 2022  |  06:48 PM (IST)
यूपी चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी
भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अदिति सिंह को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया गया है जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़ी थी।
Jan 21, 2022  |  09:35 AM (IST)
कांग्रेस यूथ मैनिफेस्टो की घोषणा आज

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यूपी के लिए पार्टी के घोषणा पत्र को जारी करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की तरफ से कुल 166 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

Jan 20, 2022  |  11:26 PM (IST)
अखिलेश यादव का वादा, 'सत्ता में आने पर राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे'

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य कर्मचारियों की बंद हो चुकी पुरानी पेंशन को बहाल करने और यश भारती पुरस्कार को दोबारा शुरू करने का वादा किया। अपने छोटे भाई प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के बाद एक अन्य रिश्तेदार के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा कम से कम हमारे परिवारवाद को तो खत्म कर रही है, इसके लिए उसे धन्यवाद। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली होगी। इस बात को समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

Jan 20, 2022  |  09:42 PM (IST)
कल उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, आगरा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और बरेली में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।
 

Jan 20, 2022  |  07:26 PM (IST)
सपा ने सीएम योगी के खिलाफ शुभावती शुक्ला को बनाया उम्मीदवार 

सीएम योगी के खिलाफ समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। शुभावती शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।

Jan 20, 2022  |  05:41 PM (IST)
मैनपरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पहले ऐसी चर्चा थी कि वह आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

UP Chunav 2022 : अखिलेश यादव मैनपरी के करहल विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

Jan 20, 2022  |  04:10 PM (IST)
भगवंत मान धूरी विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पार्टी संगरूर जिले के धूरी विधानसभा से चुनाव लडेंगे।

Jan 20, 2022  |  04:08 PM (IST)
सिराथू (कौशांबी) से चुनाव लड़ने को लेकर मुझे खुशी हो रही है:केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सिराथू (कौशांबी) से आगामी चुनाव लड़ने को लेकर मुझे खुशी हो रही है। बीजेपी को राज्य में 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। कांग्रेस भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई का विरोध करती है, यह इंगित करती है कि वे भ्रष्टाचार के पक्ष में हैं।  समाजवादी पार्टी  'सम्पत पार्टी' बन रही है।

Jan 20, 2022  |  02:26 PM (IST)
उत्तराखंड : BJP ने जारी की 59 उम्मीदवारों की सूची

उत्‍तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्‍ट जारी कर दी है। बीजेपी ने 59 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिनमें मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि विभिन्‍न विधानसभा क्षेत्रों से उम्‍मीदवारों के नामों को 19 जनवरी को हुई बीजेपी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में अंतिम रूप दिया गया है।

देखे लिस्ट-Uttarakhand BJP Candidates List 2022: BJP ने जारी की पहली लिस्ट, जानिये कहां से चुनाव लड़ेंगे CM पुष्‍कर सिंह धामी

Jan 20, 2022  |  02:15 PM (IST)
झांसी सदर से रवि शर्मा हो सकते हैं उम्मीदवार

सूत्रों के मुताबिक दिबियापुर से लाखन सिंह राजपूत, भोगांव से राम नरेश, भरथना से सिद्धार्थ शंकर, रसूलाबाद से पूनम शंखवार, झांसी सदर से रवि शर्मा, मउरानीपुर से प्रागीलाल अहरिवार, गरौठा से जवाहरलाल राजपूत, अकबरपुर रनिया से प्रतिभा शुक्ला, कन्नौज से असीम अरुण, सिरसागंज से हरिओम यादव, कासगंज से देवेंद्र सिंह लोधी, मैनपुरी से ठाकुर जयवीर सिंह, अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर और करहल से संजीव यादव भाजपा उम्मीदवार हो सकते हैं। 
 

Jan 20, 2022  |  01:00 PM (IST)
बिठूर से अभजीत सागा को टिकट मिलना तय


आर्यनगर से सुरेश अवस्थी, कल्याणपुर  से नीलिमा कटियार, बिठूर से अभजीत सागा, छावनी से रघुनंदन सिंह भदौरिया, किदवई नगर से महेश द्विवेदी, फर्रुखाबाद से मेजर सुनील दत्त, बिल्हौर से राहुल सोनकर और तिर्वा  से कैलाश राजपूत को टिकट मिलना तय है।

Jan 20, 2022  |  12:23 PM (IST)
घाटमपुर से उपेंद्र पासवान हो सकते हैं भाजपा उम्मीदवार

सूत्रों के मुताबिक भाजपा घाटमपुर से उपेंद्र पासवान, भोजपुर से नागेंद्र सिंह, हमीरपुर से बाबू राम निषाद, अमृतपुर से सुशील शाक्य, इटावा सदर से सरिता भदौरिया, बबीना से राजीव परीक्षा, फिरोजाबाद से मनीष असीजा को अपना उम्मीदवार बना सकती है। 

Jan 20, 2022  |  12:14 PM (IST)
धुरी सीट से किस्मत आजमाएंगे भगवंत मान

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार धुरी विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे।

Jan 20, 2022  |  11:54 AM (IST)
खन्ना से गुरप्रीत भाटी को मिल सकता है टिकट 

भाजपा फिरोजपुर से राना गुरमीत सोढ़ी, होशियारपुर से तीक्ष्ण सूद, दसुया से रघुनाथ राना, खन्ना से गुरप्रीत भाटी, जालंधर वेस्ट से महेंद्र भगत, फतेहगढ़ साहिब से दीदार सिंह भट्टी और लुधियाना सेंट्रल से गुरदेव शर्मा को उम्मीदवार बना सकती है।

Jan 20, 2022  |  11:26 AM (IST)
BJP Candidates List 2022: फिरोजाबाद से मनीष असीजा हो सकते हैं भाजपा उम्मीदवार

सूत्रों का कहना है कि फिरोजाबाद से मनीष असीजा, आर्यनगर से सुरेश अवस्थी, कल्याणपुर से नीलिमा कटियार, बिठूर से अभजीत सागा, छावनी से रघुनंदन सिंह भदौरिया और किदवई नगर से महेश द्विवेदी भाजपा उम्मीदवार हो सकते हैं। 
 

Jan 20, 2022  |  10:35 AM (IST)
पंजाब में BJP से इन्हें मिल सकता है टिकट
भारतीय जनता पार्टी फिरोजपुर से राना गुरमीत सोढ़ी, होशियारपुर से तीक्ष्ण सूद, दसुया से रघुनाथ राना, खन्ना से गुरप्रीत भाटी, जालंधर वेस्ट से महेंद्र भगत, फतेहगढ़ साहिब से दीदार सिंह भट्टी और लुधियाना सेंट्रल से गुरदेव शर्मा को अपना उम्मीदवार बना सकती है।
Jan 20, 2022  |  10:20 AM (IST)
घाटमपुर से उपेंद्र पासवान को मिल सकता है टिकट

यूपी में घाटमपुर से उपेंद्र पासवान, भोजपुर से नागेंद्र सिंह, हमीरपुर से बाबू राम निषाद, अमृतपुर से सुशील शाक्य, इटावा सदर से सरिता भदौरिया और बबीना से राजीव परीक्षा को टिकट मिल सकता है।