UP Elections 2022 : हरदोई में अखिलेश यादव का प्रहार, BJP जब हारती है तो उसकी भाषा बदल जाती है  

UP Assembly Elections 2022 : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को हरदोई में चुनावी रैली को संबोधित किया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा जब चुनाव हारती है तो उसकी भाषा बदल जाती है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के नेता चुनाव में झूठ बोल रहे हैं।

 Akhilesh Yadav attack BJP in Hardoi rally says when BJP loses its language changes
हरदोई में भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव। 

Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए विधानसभा का चुनाव प्रचार सोमवार शाम थम जाएगा। चौथे चरण के प्रचार के अंतिम दौर में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने हरदोई में प्रचार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा हमला किया। अखिलेश ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा हार रही है इसलिए उसकी भाषा बदल गई है। भाजपा के छोटे-बड़े सभी नेता झूठ बोल रहे हैं। चौथे चरण में नौ जिलों की 60 सीटों पर चुनाव होगा।  

'जनता में 440 बोल्ट का करंट चल रहा है'
भारतीय जनता पार्टी के लोग नहीं जानते हैं कि इनके खिलाफ जनता में 440 बोल्ट का करंट चल रहा है। इसे भाजपा के लोग नहीं समझ पा रहे हैं। आपने इनके बयान देखे होंगे। जिन नेताओं की भाषा बदली है। वे जनता का समर्थन नहीं पा रहे हैं। इसलिए इनके बयान इस तरह के आ रहे हैं। इनका छोटा नेता छोटा झूठ बोल रहा है। बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहा है और सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोल रहा है।  

'किसानों की आय क्या दोगुनी हो गई?'
रैली में अखिलेश ने पूछा-किसानों की आय क्या दोगुनी हो गई? सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को खाद और डीएपी नहीं मिली। सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि ये जहां भी जाते थे रंग और नाम बदल रहे थे। अंग्रेजी के एक अखबार ने उनका नाम बदल दिया। अब वे बुलडोजर वाले बाबा हो गए। अच्छा है कि उन्होंने अपना बुलडोजर मेंटिनेंस में डाल दिया। डीजल और पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है। ये लोग सरकार में आ गए तो पेट्रोल 200 रुपए हो जाएगी।   

अगली खबर