अब योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल पर टिकी नजर, इन खास चेहरों को मिल सकती है डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ योगी आदित्यनाथ सरकार वापसी कर चुकी है। अब सबकी निगाह उनके मंत्रिमंडल पर टिकी हुई है कि किसे शामिल किया जाएगा। इसके साथ क्या किसी को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। अगर किसी को बनाया जाता है तो वो शख्स कौन हो सकता है।

Fill 1
00:08
मुख्य बातें
  • यूपी में बीजेपी के खाते में 255 सीट
  • ब्रजेश पाठक को लथनऊ कैंट से मिली शानदार जीत
  • सतीश महाना, कानपुर में बीजेपी के बड़े चेहरे

उत्तर प्रदेश में  BJP की जीत के बाद सूत्रों के हवाले बड़ी खबर सामने आई है। योगी आदित्यनाथ की की नई कैबिनेट में ब्रजेश पाठक  Braesh Pathak या सतीश महाना( Satish Mahana) को डिप्टी CM बनाया जा सकता हैं  साथ ही  स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) और लक्ष्मीकांत वाजपेयी (Laxmikant Bajpai)  के नामों पर भी चर्चा हो सकती है। इस तरह की भी जानकारी सामने आ रही है कि नए मंत्रिमंडल को और युवा स्वरूप प्रदान किया जा सकता है। ये सभी नाम संभावित हैं किसी नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। जिन नामों की चर्चा चल रही है उनके बारे में बताया जा रहा है कि बीजेपी की प्रचंड जीत में इन लोगों का खासा योगदान है। स्वतंत्र देव सिंह जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए तो उन्होंने अनवरत प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने का काम किया। अगर बात सतीश महाना की करें तो तो कानपुर में उनका खासा नाम है और लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। 

ब्रजेश पाठक की इस दफा सीट बदल दी गई थी। नई सीट से उन्होंने शानदार जीत भी हासिल की है। इसके साथ ही वो ब्राह्मण समाज में खास स्थान भी रखते हैं। बताया जा रहा है कि इस दफा डॉ दिनेश शर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना कम है लिहाजा ब्राह्मण समाज में गलत संदेश ना जाए लिहाजा ब्रजेश पाठक को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। 

15 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण कार्यक्रम
इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल को 15 मार्च को शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि होली से पहले 15 मार्च को योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। पीएम मोदी समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्‍यमंत्री भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

UP Election Results: बीजेपी ने ध्वस्त किए सारे समीकरण, योगी को लोग मानने लगे हैं PM मोदी का उत्तराधिकारी?

अगली खबर