अलीगढ़ में लोगों से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा- इस बार वोट भर्ती निकालने की बात करने वालों को दीजिये

प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए लगातार प्रचार अभियान में जुटी हैं। वह लोगों से लगातार मिल रही हैं और उनके सामने कांग्रेस पार्टी का पक्ष रख रही हैं।

अलीगढ़ में लोगों से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा- इस बार वोट भर्ती निकालने की बात करने वालों को दीजिये
अलीगढ़ में लोगों से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा- इस बार वोट भर्ती निकालने की बात करने वालों को दीजिये 

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रियंका गांधी लगातार कांग्रेस के पक्ष में अभ‍ियान चला रही हैं। वह लगातार लोगों से मिल रही हैं और उनकी बातें सुनते हुए उनके समक्ष अपनी बात भी रख रही हैं और कांग्रेस की नीतियों से उन्‍हें वाकिफ करा रही हैं। कांग्रेस महासचिव और यूपी मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी शनिवार को अलीगढ़ के दौरे पर हैं, जहां उनका लोगों से मिलने-जुलने का कार्यक्रम लगातार जारी है।

प्रियंका गांधी ने अलीगढ़ के खैर प्रखंड में लोगों से मुलाकात की और इस दौरान रोजगार सहित तमाम मसलों पर उनसे बात की। जनता से संवाद के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा, कोई कह रहा है चर्बी निकाल देंगे, कोई कह रहा है गर्मी निकाल देंगे। लेकिन हम कह रहे हैं भर्ती निकलवाओ। बड़ी  संख्‍या में नौजवान बेरोजगार हैं और पद भी रिक्‍त पड़े हैं। इसलिए अगर भर्ती निकाली जाती है तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्‍होंने कहा, ऐसे लोगों को खारिज कीजिये जो चर्बी और गर्मी निकालने की बात करते हैं, बल्कि इस बार वोट भर्ती निकालने की बात करने वालों को दीजिये।

अगली खबर