Bollywood Celebs Post: आज बॉलीवुड सेलेब्स की इन पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, आपको मिस नहीं करना चाहिए

Bollywood Celebs Viral Post: आज कई बॉलीवुड सेलेब्स की पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इन सेलेब्स में करीन कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक का नाम शामिल है।

 Kareena Kapoor Deepika Padukone
करीना कपूर और दीपिका पादुकोण 

बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सेलेब्स आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। सेलेब्स कई बार जिंदगी के अच्छे-बुरे अनुभव या किसी खास को याद करने से गुरेज नहीं करते। वैसे तो आज सोशल मीडिया पर कई फिल्मी हस्तियों छाई रहीं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड के इन 5 सेलेब्स के पोस्ट की रही।  

करीना कपूर

करीना कपूर ने अपने ब्रेस्ट फ्रेंड्स के साथ री-यूनियन किया है। उन्होंने गर्ल गैंग की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में करीना के अलावा उनकी दोस्त मलाइका अरोड़ा, नताशा पूनावाला, मल्ल‍िका भट्ट और अमृता अरोड़ा दिख रही हैं। करीना ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'री-यूनाइटेड। मिसिंग लोगो करिश्मा कपूर।'

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुज के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। अमिताभ की यह तस्वीर तब की है, जब वह 38 साल पहले 'कुली' फिल्म के सेट पर हुए एक बड़े हादसे के बाद ठीक होकर घर लौटे थे। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'कैप्शन बताता है कि ट्विटर पर 45 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं, थैंक्यू जैस्मिन, लेकिन यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है। यह वह पल है जब मैं कुली के सेट पर घटना के बाद मौत से जूझकर घर वापस लौटा था। यह पहली बार था जब मैंने पिता की आंखों में आंसू देखे थे। अभिषेक भी चिंता में था।'

शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।  दोनों अपने रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं करते लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बॉन्डिंग जगजाहिर है। शिबानी ने शनिवार को फरहान के जन्मदिन पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। शिबानी ने  फरहान को बर्थडे विश करते हुए लिखा उन्हें अपनी जिंदगी का प्यार, बेस्ट फ्रेंड, लूडो पार्टनर बताया। उन्होंने आगे लिखा कि यह नहीं पता कि तुम्हारे बिना यह सफर कैसा होगा। 

जैकलीन फर्नांडिस

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की एक फोटो फैंस के साथ साझा की। पासपोर्ट साइज इस फोटो में जैकलीन बेहद क्यूट लग रही हैं।  जैकलीन ने बचपन की तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में दिया, 'यह विकेंड है।'

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है।  दीपिका ने अब अपने बर्थडे की एक अनसीन फोटो शेयर की है, जिसमें वह पति रणवीर सिंह को केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं। दीपिका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'रणवीर मेरे बर्थडे का सारा केके फिनिश कर रहा है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर