Aamir Khan Video: केरल में 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे आमिर खान, सेट से सामने आया एक्टर का नया वीडियो

बॉलीवुड
Updated Dec 19, 2019 | 08:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aamir Khan Video: आमिर खान इन दिनों अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग बिजी हैं। इस फिल्म से लगातार सेट से कई वीडियो और तस्वीरें लीक हुई हैं। जिसमें आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

laal singh chaddha के सेट से वीडियो आया सामने
laal singh chaddha के सेट से वीडियो आया सामने 
मुख्य बातें
  • लाल सिंह चड्ढा से आमिर खान का नया वीडियो सामने आया है।
  • फिल्म में आमिर खान के अपोजिट करीना कपूर खान नजर आएंगी।
  • लाल सिंह चड्ढा अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर लगातार चर्चा में है। बता दें कि एक्टर इस वक्त फिल्म की शूटिंग केरल में कर रहे हैं। जहां से कई वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर लाल सिंह चड्ढा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि लगातार फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। केरल से पहले एक्टर जैसलमेर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म तलाश के दोनों की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी। वहीं फिल्म लाल सिंह चड्ढा से सामने आ रहे वीडियो को देखने के बाद आमिर खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगले साल धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 

सामने आए वीडियो में एक्टर की एनर्जी साफ देखने को मिल रही है। इस वीडियो में वो केरल खूबसूरत लोकेशन पर शूट करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

इस वीडियो में आमिर खान नेवी ब्लू कलर के टी-शर्ट और जोगर में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने धूप से बचने के लिए कैप कैरी किया है। बता दें कि आमिर खान की ये फिल्म टॉम हैंक्स की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है। जिसमें सिख का किरदार निभाने जा रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aamir Khan | عامر خان (@_aamirkhan_) on

 

वहीं फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले आमिर खान और करीना कपूर गोल्डन टेंपल मत्था टेकने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों स्टार्स की कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई थी। फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर