18 साल पहले करिश्मा कपूर संग हुई थी अभिषेक बच्चन की सगाई, इस डिंमाड के चलते कुछ महीने में टूटा था रिश्ता

आज एक्टर अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है और वो 45 साल के हो गए हैं। अभिषेक ने साल 2002 में करिश्मा कपूर संग सगाई की थी लेकिन कुछ महीनों में ही यह टूट गई। जानें क्या थी दोनों की सगाई टूटने की वजह।

Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor
Abhishek Bachchan and Karisma Kapoor 
मुख्य बातें
  • आज अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है और वो 45 साल के हो गए हैं।
  • अभिषेक ने 18 साल पहले 2002 में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संग की थी सगाई।
  • जानें क्यों खत्म हुआ था अभिषेक- करिश्मा का रिश्ता।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का आज जन्मदिन है और वो 45 साल के हो गए हैं। अभिषेक का जन्म 5 फरवरी 1976 को बॉम्बे में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के घर हुआ था। 

अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वो करीना कपूर के अपोजिट नजर आए थे। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और इसके बाद अभिषेक ने कुछ और फिल्मों में काम किया जो फ्लॉप रहीं। साल 2004 में अभिषेक की फिल्म धूम और रन रिलीज हुई जो कि सफल साबित हुईं। इसके बाद उन्होंने युवा, सरकार, कभी अलविदा ना कहना और गुरु जैसी फिल्में रिलीज हुईं। इनमें अभिषेक के काम को सराहा गया। 

अपने अब तक के एक्टिंग करियर में अभिषेक ने कई फिल्मों में काम किया जिसमें बंटी और बबली, सरकार, दस, ब्लफमास्टर, झूम बराबर झूम, सरकार राज, दिल्ली-6, रावण, गेम, प्लेयर्स, दम मारो दम, बोल बच्चन, हैप्पी न्यू ईयर, हाउसफुल 3 और मनमर्जियां जैसी फिल्मों में काम किया। 

18 साल पहले करिश्मा से सगाई

साल 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर अभिषेक बच्चन ने करिश्मा कपूर से साथ अपनी सगाई का ऐलान किया था। सगाई के बाद करिश्मा ने कहा था, 'इस परिवार का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगता है।' लेकिन सगाई के ऐलान के कुछ महीने बाद जनवरी में दोनों की सगाई टूट गई। 

करिश्मा की मां की वजह से टूटी सगाई?

अभिषेक- करिश्मा की सगाई टूटने के बाद दोनों परिवारों ने तो इस बारे में बात नहीं की लेकिन इसके पीछे की वजह को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। जानकारी के मुताबिक, दोनों का रिश्ता खत्म होने के पीछे करिश्मा की मां बबीता कपूर थीं। बबीता के बारे में यह बात सभी जानते हैं कि अपने पति रणधीर कपूर से अलग होने के बाद उन्होंने अकेले दोनों बेटियों करिश्मा और करीना की परवरिश की। बबीता पैसे की कीमत जानती थीं और चाहती थीं कि उनकी बेटियों को जिंदगी में कभी कोई कमी ना देखनी पड़े। 

आर्थिक परेशानी झेल रहा था बच्चन परिवार

अभिषेक को डेट करते समय करिश्मा जानी मानी एक्ट्रेस थीं जबकि वो अपनी पहचान बनाने में लगे थे। वहीं प्रोडक्शन हाउस ठीक तरह नहीं चल पाने के कारण बच्चन परिवार भी आर्थिक तंगी और कर्ज का सामना कर रहा था। बबीता चाहती थीं कि उनकी बेटी का भविष्य सिक्योर रहे तो उन्होंने एक एग्रीमेंट की बात की जिसमें यह मांग थी कि बिग बी अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा बेटे अभिषेक को ट्रांसफर करें ताकि करिश्मा फाइनेंशियली सिक्योर रहें। बच्चन परिवार ने ऐसा करने से इंकार कर दिया जिसके चलते दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।  

ऐश्वर्या संग की शादी

करिश्मा संग रिश्ता खत्म होने के चार साल बाद 14 जनवरी 2007 को अभिषेक ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय संग सगाई कर ली। इसके बाद 20 अप्रैल 2007 को जूहू स्थित बच्चन परिवार के बंगले प्रतीक्षा में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद 16 नवंबर 2011 को दोनों की बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर