कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अभिषेक बच्चन का फैंस को संदेश, BMC ने कहा- धन्यवाद

Abhishek Bachchan message to Fans: कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अभिषेक बच्चन ने एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर फैंस के नाम संदेश दिया है। बीएमसी ने इसके लिए अभिनेता को धन्यवाद कहा है।

Abhishek Bachchan after corona positive test
कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अभिषेक बच्चन का ट्वीट  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अभिषेक बच्चन ने दिखाई जिम्मेदारी
  • अपने फैंस के नाम सोशल मीडिया पर शेयर किया मैसेज
  • बीएमसी ने किया धन्यवाद, बिग बी और जूनियर बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना

मुंबई: जब से अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की COVID-19 के सकारात्मक परीक्षण की खबरें सामने आई हैं, तब से लोग उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद चिंतित हैं। पिता-पुत्र को कल रात मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों में हल्के कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं। नानावटी के अस्पताल के कर्मचारियों ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी लोगों को इस बारे में सूचित किया।

अमिताभ बच्चन की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद अभिषेक बच्चन ने भी अपने फैंस के नाम संदेश दिया है। बीएमसी ने अब अभिषेक और अमिताभ को न केवल सभी दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए धन्यवाद दिया है बल्कि दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

अभिषेक बच्चन का ट्वीट:
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं और मेरे पिता दोनों ने COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है। हम दोनों में हल्के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों सभी का परीक्षण किया जा रहा है। मैं सभी से शांत रहने का अनुरोध करता हूं। घबराएं नहीं। धन्यवाद। बीएमसी संपर्क में है और हम नियमों अनुपालन कर रहे हैं।'

बीएमसी ने कहा धन्यवाद:
बीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अभिषेक बच्चन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,' धन्यवाद जूनियर बच्चन, न केवल दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने के लिए बल्कि सभी नागरिकों से आग्रह करने के लिए भी। शांत और सुरक्षित रहें। हम आपके और श्री बच्चन के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

आज सुबह अभिषेक ने एक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने अपने इंस्टा फैंस को स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी दी। इंटरनेट पर बच्चन परिवार की सेहत के लिए लगातार प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

ताजा समाचारों में यह भी पुष्टि की गई है कि ऐश्वर्या राय बच्चन, जया बच्चन और आराध्या बच्चन ये तीनों COVID-19 के टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर