अभिषेक बच्चन ने ऐसे किया था खुद से तीन साल बड़ी ऐश्वर्या राय को प्रपोज, ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai Love Story: अभिषेक बच्चन ने होटल की बालकनी में किया था ऐश्वर्या राय को प्रपोज। 13 साल पहले शादी के बंधन में बंधे कपल की ऐसी है लव स्टोरी।

Aishwarya Rai Bachchan with Husband Abhishek Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan with Husband Abhishek Bachchan 
मुख्य बातें
  • अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी के 13 साल पूरे
  • 20 अप्रैल 2007 को की थी दोनों ने शादी
  • अभिषेक और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को आज 13 साल पूरे हैं। दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।

पहली बार दोनों की मुलाकात साल 1997 में फिल्म प्यार हो गया के सेट पर हुई थी जिसमें ऐश और बॉबी देओल ने काम किया था। बॉबी और अभिषेक अच्छे दोस्त हैं और इसी फिल्म के सेट पर वो पहली बार ऐश्वर्या से मिले। साल 2000 में पहली बार अभिषेक और ऐश्वर्या ने फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में साथ काम किया था। इसके तीन साल बाद 2003 में एक बार फिर दोनों को साथ काम करने का मौका मिला और वो फिल्म कुछ ना कहो में नजर आए। इस समय तक दोनों केवल दोस्त थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

इस समय जहां ऐश्वर्या का नाम सलमान खान से जुड़ रहा था तो वहीं अभिषेक की शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ तय हो गई थी। बाद में सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता खत्म हो गया तो वहीं अभिषेक और करिश्मा की शादी भी नहीं हो सकी। बाद में ऐश का नाम एक्टर विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा लेकिन यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं टिक सका।

अभिषेक- ऐश्वर्या ने फिर साथ किया काम

इसके बाद साल 2005 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक बार फिर साथ फिल्म बंटी और बबली में काम किया, हालांकि इस फिल्म में ऐश केवल कजरा रे गाने में थींं और अभिषेक के अपोजिट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी थी। लेकिन इस गाने की शूटिंग के दौरान दोनों एक- दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने फिल्म उमराव जान, गुरू और धूम 2 में साथ काम किया और फिल्म के समय दोनों को साथ में बहुत समय मिला और दोनों को प्यार हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

अभिषेक ने ऐश को किया प्रपोज

दोनों का प्यार एक- दूसरे के लिए बढ़ता जा रहा था और अभिषेक यह तय कर चुके थे कि ऐश को प्रपोज करेंगे। 12 जनवरी 2007 को दोनों की फिल्म गुरू रिलीज हई थी लेकिन इससे पहले फिल्म के प्रीमियर के लिए वो न्यूयॉर्क में थे और यहां अभि ने ऐश से अपने प्यार का इजहार किया। अभिषेक ऐश्वर्या को अपने होटल की बालकनी में लेकर गए और उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। इस दौरान उन्होंने किसी डायमंड रिंग ने नहीं बल्कि फिल्म के एक प्रॉप से ऐश्वर्या को प्रपोज किया जिसके लिए एक्ट्रेस ने तुरंत हां कह दिया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर