Bhuj The Pride Of India में वायु सेना अधिकारी विजय कार्णिक का किरदार निभाएंगे Ajay Devgn

Bhuj The Pride Of India Look: अजय देवगन की फिल्म भुज: प्राइड ऑफ इंडिया फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में एक्टर एक महान वायु सेना अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

Ajay devgn
Ajay Devgn 
मुख्य बातें
  • भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
  • फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
  • फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली है।

अजय देवगन अपनी नई फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। जिसमें एक्टर वायु सेना अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। बता दें कि अजय देवगन की ये फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। एक्टर की अगले साल रिलीज की जाएगी।

हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से अजय देवगन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म अगले साल 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अजय देवगन की इस फिल्म को अभिषेक दूधिया डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि इस तस्वीर में एक्टर बेहद दमदार नजर आ रहे हैं।

फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवनग के साथ संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिलहाल एक्टर का लुक अब तक सामने नहीं आया है।

 

 

स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में होंगे अजय देवगन

अजय देवगन इस फिल्म में स्क्वॉर्डन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म साल 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। बता दें कि इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना गुजरात के भुज में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्रिप को तहस-नहस कर दिया था। उस वक्त विजय कार्णिक भुज के एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। इस दौरान उन्होंने वहां रहने वाली 300 महिलाओं की मदद से एयरस्ट्रिप को वापस तैयार करवाया। इस बीच  विजय कार्णिक ने अपनी हिम्मत से एयर स्ट्रिप को रूकने नहीं दिया और उन्होंने हजार मुश्किलों के बाद भी उसे चालू रखा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

 

वहीं बात करें तो अजय देवगन की तो एक्टर साल 2020 में भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया के अलावा तानाजी: द अनसंग वॉरियर में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर