आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक, ड्रेस की वजह से शर्मिंदा हो चुकी हैं ये अदाकाराएं

बॉलीवुड
Updated Sep 24, 2021 | 08:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Actresses Oops Moment: फैशन स्‍टायल से लोगों को दीवाना बना देनी वाली अदाकाराओं को इसी के चलते कई बार फजीहत झेलनी पड़ी। हम आपको बॉलीवुड की ऐसी हसीनाओं के बारे में बताएंगे जो वॉर्डरोब मालफंग्शन का शिकार हुईं।

Bollywood actress, Actress faces wardrobe malfunction
Actress faces wardrobe malfunction  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मूवी के प्रमोशन के दौरान आलिया हुई थीं वॉर्डरोब मालफंग्शन का शिकार
  • फंग्‍शन के दौरान सोनम कपूर अपनी ड्रेस को बार बार कर रही थीं एडजस्‍ट
  • फटी हुई जैकेट पहनकर शो में पहुंच गई थीं दीपिका पादुकोण

Actress faces wardrobe malfunction: बॉलीवुड इंडस्ट्री चकाचौंध से भरी हुई है, यही वजह है कि दुनिया भर के फैंस समेत हर एक की निगाहें अपने चहेते सितारों पर टिकी होती है। उनके फैशन ट्रेंड और स्टाइल को लोग फॉलो करते हैं। मगर कई बार अपने इसी स्‍टायल के चलते बहुत सी हसीनाओं को सबके सामने शर्मिंदगी तक झेलनी पड़ी है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही 5अदाकाराओं के बारे में बताएंगे जो वॉर्डरोब मालफंग्शन का शिकार हो चुकी हैं। 

alia

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट, वरुण धवन के साथ हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के प्रचार में गई थीं। तब  वरुण ने आलिया को कुछ ज्यादा ही कस कर पकड़ लिया था। जिससे अभिनेत्री के अंडर गारमेंटस कैमरे में कैद हो गए। इसके चलते आलिया को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। 

sonam

सोनम कपूर 

सोनम कपूर ने एक फंग्‍शन में काले रंग का जंपसूट पहना हुआ था। मगर इस ड्रेस में वो कंफर्टेबल नहीं थीं। वह वक्त अपनी ड्रेस को एडजस्ट करते दिखी थीं। उनकी ये तस्वीरें वायरल हुई थीं।

katrina

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ भी वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो चुकी हैं। फितूर फिल्म के प्रचार के दौरान अभिनेत्री ने गुलाबी रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, लेकिन बैठने के दौरान उनके अंडर गारमेंट दिखने लगे थे।

kareena

करीना कपूर खान 

करीना को एक सेरेमनी के दौरान उनके ब्लाउज ने उन्हें धोखा दे दिया था। दरअसल उनके ब्‍लाउज की डोरी टूट गई थी। ऐसे में उन्‍हें सेफ्टीपिन का यूज करना पड़ा था।  

deepika

दीपिका पादुकोण 

दीपिका को यूं तो इंडस्ट्री में फैशन आइकॉन माना जाता है। वह काफी स्‍टायलिश कपड़े पहनती हैं। मगर अपनी ड्रेस के चलते उन्‍हें भी शर्मिंदा होना पड़ा था। दरअसल दीपिका  एक बार एक टीवी शो में फटी हुई जैकेट पहनकर आ गई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर