Celebs New Home: Amitabh Bachchan बने Sunny Leone के पड़ोसी, जानें लॉकडाउन में किन सितारों ने खरीदे आलीशान घर

Celebs who bought new house: अमिताभ बच्चन, अजय देवगन से लेकर अर्जुन कपूर और सनी लियोनी तक बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकारों ने 2021 में अपने लिए नया आलिशान बंगला खरीदा है।

Celebs new home in lockdown
Celebs new home in lockdown 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने साल 2021 में अपने लिए आलिशान बंगला खरीदा है।
  • विराट और अनुष्का मुंबई के जुहू में कर रहे हैं नए घर की तलाश।
  • ऋतिक रोशन ने मुंबई के जुहु वर्सोवा लिंक रोड पर खरीदा 97.5 करोड़ रुपए का आलिशान घर।

मुंबई. कोरोना काल के दौरान प्रॉपर्टी के दामों में आई भारी गिरावट और महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्टैंप ड्यूटी में दी गई छूट का बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने जमकर फायदा उठाया है। अमिताभ बच्चन, अजय देवगन से लेकर अर्जुन कपूर और सनी लियोनी तक बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकारों ने 2021 में अपने लिए आलिशान बंगला खरीदा है। 

कई कलाकारों के लिए यह उनकी पहली संपत्ति है, वहीं कुछ सुपरस्टार्स के लिए यह उनकी संपत्ति में वृद्धि है। ऐसे में आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे दिग्गज कलाकारों के बारे में जिन्होंने कोरोना काल के दौरान आलिशान बंगला खरीदा है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों कपल्स को पाली हिल मुंबई में कंस्ट्रक्शन साइट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान रणबीर और आलिया मुंबई में बन रहे अपने नए घर को देखने पहुंचे थे, सूत्रों के मुताबिक शादी के बाद दोनों कपल्स इसी घर में रहेंगे।

ranbir kapoor boyfriend: Alia Bhatt: I would like to keep my relationship with Ranbir Kapoor sacred and simple | Hindi Movie News - Times of India

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। वामिका के जन्म के बाद कपल्स को मुंबई के जुहू में अपने नए घर की तलाश करते हुए स्पॉट किया गया था।

Virat Kohli reveals he loves spending quality time with Anushka Sharma, calls her his "pillar of strength" | Hindi Movie News - Times of India

अमिताभ बच्चन
अप्रैल माह में अमिताभ बच्चन ने सनी लियोनी के पड़ोस में 5184 स्क्वायर फीट का नया आलिशान बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 31 करोड़ रूपए है। रजिस्ट्रेशन कागजों के मुताबिक यह प्रॉपर्टी डुपलेक्स क्रिस्टल ग्रुप प्रोजेक्ट में है।

Bollywood's Big B Amitabh Bachchan Photogallery - Times of India

अजय देवगन
अर्जुन कपूर के बाद पिछले सप्ताह अजय देवगन ने भी जुहू में नया आलिशान घर खरीदा है। अजय ने यह नई प्रॉपर्टी अपने वर्तमान निवास विला शक्ति वाली गली में ही खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने यह घर करीब 60 से 65 करोड़ के बीच खरीदा है। हालांकि एक्टर ने आधिकारिक तौर पर घर की कीमत पुष्टि नहीं की है।

Ajay Devgn buys second home in Juhu worth 'Rs 60 crore' | Mumbai News - Times of India

सनी लियोनी
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सनी लियोनी ने मुंबई के अंधेरी में 3967 स्क्वायर फीट का नया फ्लैट खरीदा है। जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रूपए है। सनी ने एटलांटिस अपार्टमेंट में यह फ्लैट खरीदा है, इस फ्लैट के साथ अभिनेत्री को तीन कारों की पार्किंग की सुविधा भी मिली है।

Kerala HC stays Sunny Leone's arrest in cheating case

जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर को बॉलीवुड में डेब्यू किए हुए कुछ ही साल हुए हैं। अभिनेत्री ने कुछ महीने पहले मुंबई के जुहू इलाके में आलिशान घर खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो घर की कीमत 39 करोड़ रूपए है। 

बॉलीवुड के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप से सभी वाकिफ हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के पड़ोस में आलिशान घर खरीदा है। अर्जुन का ये नया आलिशान फ्लैट मुंबई के बांद्रा शहर में है, जिसकी कीमत करीब 20 से 23 करोड़ रुपए है।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद करीना और सैफ ने पुराने अपार्टमेंट को छोड़कर नए घर में शिफ्ट होने का फैसला किया है।

ऋतिक रोशन
कुछ महीने पहले बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋतिक रोशन ने मुंबई के जुहु वर्सोवा लिंक रोड पर एक आलिशान घर खरीदा है। इस घर की खास बात यह है कि यहां से समुद्र का नजारा साफ दिखाई देता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक के इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 97.5 करोड़ रुपए है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर