एक्स ब्वॉयफ्रेंड Sushant Singh Rajput की खुदकुशी से अंकिता लोखंडे हैरान, खबर सुनने बाद सिर्फ ये बोलीं

Ankita Lokhande reacts Sushant Singh Rajput's suicide: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे दंग रह गई हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

Ankita Lokhande sushant singh rajput
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत। 
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को खुदकुशी कर ली
  • सुशांत की आत्महत्या की खबर सुनकर हर परेशान सकते में है
  • उनकी मौत से एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे हैरान हैं

बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। अभी तक सुशांत की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि सुशांत पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुशांत की मौत की खबर आते ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस सकते में आ गए हैं। लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे कि एक लोकप्रिय सितार अचानक से दुनिया को अलविदा कह गया। सुशांत की मौत की खबर जब उनकी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को मिली तो वह भी हैरान रह गईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by sushita fanclub indonesia (@sushant_ankita_fc) on

दरअसल, सुशांत की सुसाइड की खबर के बाद इंडिया टीवी ने अंकिता से संपर्क किया था। जैसे ही उन्हें सुशांत के आत्महत्या के बारे में बताया तो वह दंग रह गईं। उन्हें इसपर यकीन ही नहीं हुआ। इसके बाद अंकिता ने सिर्फ इतना ही कहा, 'क्या'। उन्होंने यह शब्द बोलते ही फोन रख दिया। बता दें कि सुशांत ने मशहूर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता के साथ काम किया था। शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों ने एक दूसरे को डेट लंबे वक्त तक डेट दिया था। हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों की राहें अलग हो गई थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by sushita fanclub indonesia (@sushant_ankita_fc) on

सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। लेकिन उन्हें पहचान 'पवित्र रिश्ता' से मिली थी। शो में सुशांत और अंकिता की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों की केमिस्ट्री बेहद खास थी। एक समय था जब दोनों का शुमार टीवी की सबसे हिट जोड़ियों में होता था। टीवी के बाद शुशांत ने फिल्मों का रुख किया और वह धीरे-धीरे बॉलीवुड में पैर जमाने में कामयाब हो गए थे। उनकी पहली फिल्म 'काई पो चे' थी, जो साल 2013 में आई थी। इसके बाद से सुशांत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर