हमशक्ल बिट्टू से मिलते ही चौंक गए अनुपम खेर, अब घर में घुसकर कर रहा परेशान- Video

Anupam Kher New Funny Video: अनुपम खेर ने हाल ही में अपने हमशक्ल से सबको मिलवाया है जिसका नाम बिट्टू है। ये हमशक्ल हूबहू अनुपम खेर की तरह दिखता है...

Anupam kher on Twitter Double role when Bittu meet Anupam Series Watch Video
अनुपम खेर।  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • अनुपम खेर का एक वीडियो ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है।
  • अनुपम ने इस वीडियो में फैन्स को अपने हमशक्ल से मिलवाया है।
  • उनके हमशक्ल का नाम बिट्टू है।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का एक वीडियो ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने हमशक्ल से सबको मिलवाया है जिसका नाम बिट्टू है। अनुपम खेर का ये हमशक्ल हूबहू उनकी तरह दिखता है। हद तो ये है कि अनुपम का ये हमशक्ल बिट्टू अब उनके ही घर में घुस पर उन्हें ही परेशान कर रहा है। 
दरअसल अनुपम खेर अपने फैन्स को गुदगुदाने के लिए कुछ नया और मजेदार लेकर आए हैं। इसीलिए उन्होंने हाल ही में जुड़वां रोल के साथ अपना नया वीडियो शूट किया है जो कि काफी मजेदार है। अपने इस हमशक्ल दोस्त का वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'नई सीरीज की शुरुआत कर रहा हूं वेन बिट्टू मीट अनुपम...। बिट्टू मेरे बचपन का दोस्त है और उसे अनुपम को परेशान करना बहुत पसंद है। उम्मीद है कि आप सबको ये फनी और सीरियल रिएक्शन पसंद आएंगे। इसे कई लोग फॉलो कर सकते हैं। मुझे बताएं कि आप लोगों को दोनों के बीच का ये आदान-प्रदान कैसा लगा?' जाहिर है लॉकडाउन में भी अनुपम खेर अपने फैन्स का मनोरंजन करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anupampkher) on

वैसै अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे ही मजेदार वीडियो और पोस्ट शेयर करते रहते हैं। कुछ पहले ही उन्होंने लॉकडाउन में एक ऐसा ट्वीट किया था जो इस मुश्किल वक्‍त में लोगों को हिम्‍मत देने के काम आया था। अनुपम खेर ने ट्वीट किया था, 'हम आम तौर पर तस्वीर अच्छी आए उसके लिए जरूर मुस्कराते हैं। मतलब हम जानते है कि मुस्कुराने से शक्ल बेहतर लगती है। तो यही मुस्कुराने वाली तकनीक हम अपनी जिंदगी में इस्तेमाल क्यों नहीं करते? है न सोचने वाली बात है।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anupampkher) on


आपको बता दें अनुपम खेर कुछ टाइम पहले ही अमेरिका की यात्रा से लौटे हैं। लॉकडाउन से पहले ही अनुपम भारत लौटे थे और आते ही उनका एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्‍ट हुआ, जो कि निगेटिव आया था। बाद में अनुपम खेर ने एहतियात के तौर पर खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर