कोरोना वायरस पर अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो, कहा- 'हर एक पल को खुलकर जीना होगा'

कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया जूझ हो रही है। भारत में अभी तक 74 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, कर्नाटक के कुलबर्गी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अब अनुपम खेर ने कोरोना पर वीडियो शेयर की है।

Anupam Kher
Anupam Kher 
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस को वैश्विक माहमारी घोषित कर दिया है।
  • अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
  • अनुपम खेर ने बताया कि कोरोना वायरस ने हमें क्या सिखाया है।

मुंबई. भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 74 मामलों की पुष्टि हो गई है। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर इस जानलेवा वायरस से बचने की जानकारी शेयर कर रहे हैं। अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कोरोना से बचने की टिप्स दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुपम खेर कह रहे हैं- 'अंत में सब कुछ ठीक हो जाएगा, यदि ठीक नहीं होता है तो ये अंत नहीं है। कोरोना वायरस हमारे समय की एक सच्चाई है। हमें सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।' 

वीडियो में अनुपम खेर ने कहा- 'विश्व स्वास्थ संगठन ने इसे एक वैश्विक महामरी घोषित कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि पूरी दुनिया डिप्रेस हो गई है। स्कूल बंद हो गए हैं, अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। हम पहली बार इतना असहाय महसूस कर रहे हैं।'

जिंदगी के लिए बदलें नजरिया
अनुपम खेर वीडियो में कहते हैं कि- 'इस बीमारी ने हमें जीवन के महत्व के बारे में बताया है। मुझे लगता कि इस समस्या से बचने का एक ही तरीका है हम जीवन के प्रति अपने रवैया बदलें। इस वक्त हम खुश रहने की महत्व को भी समझें।'

बकौल अनुपम खेर- 'एक वायरस ने हमें दयनीय हालत में पहुंचा दिया है। ऐसे में हम हर एक पल को एंजॉय क्यों न करें। जीवन जीने की खुशियां क्यों न मनाएं। हम क्यों न लोगों से और ज्यादा स्माइल करते हुए मिलें। हम एक दूसरे से प्यार करें और नफरत को खत्म कर दें।'
 

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'सारी बात नमस्ते की है'
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'सारी बात नमस्ते की है। पूरी दुनिया में हो रहे बदलावों के बीच लोगों का अभिवादन करने का पुराना लेकिन नया तरीका। प्लीज सभी सुरक्षित रहिए।'

अमिताभ बच्चन ने अवधी में एक कविता शेयर की है। इसमें उन्होंने कोरोना वायरस को ठेंगा दिखाया है। आपको बता दें कि कर्नाटक के कुलबर्गी में एक 76 वर्ष के व्यक्ति की मौत हो गई है। वह जनवरी में सऊदी अरब गए थे और 29 फरवरी को लौटे थे। विदेश से लौटने के बाद से उन्‍हें बुखार था और एक निजी अस्‍पताल में उनका उपचार चल रहा था।          

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर