Video: बंदर ने अपनी गोद में सिर रख बच्‍चे का रखा ध्‍यान! अनुपम खेर ने इस भावुक वीडियो को शेयर कर दिया ये संदेश

बॉलीवुड
Updated Dec 22, 2019 | 18:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Anupam kher ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में बच्चे और बंदर की मासूमियत लोगों को बार बार वीडियो देखने पर मजबूर कर रही है।

Anupam kher ने शेयर किया वीडियो
Anupam kher ने शेयर किया वीडियो 
मुख्य बातें
  • हाल ही में अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है।
  • एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
  • एक्टर आखिरी बार फिल्म होटल मुंबई में नजर आए थे।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। हाल ही में एक्टर एक वीडियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने शानदार कैप्शन भी दिया है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फिल्मों से जुड़े अपडेट के अलावा अनुपम वीडियो और तस्वीरें अक्सर शेयर करते रहते हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बच्चे और बंदर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- बंदर और बच्चे दोनों को यह ध्यान नहीं है कि वे भारत में कहीं व्यस्त सड़क पर हैं। बच्चे की मां जो परेशान नहीं है दोनों को एक साथ देखकर। ये एक निश्चित भोलापन है और जो 'जीवन' के बारे में महसूस कराता है। यहां तक कि जो इस वीडियो को शूट कर रहा है वो भी इस पल को एन्जॉय कर रहा है। तभी तो इस वीडियो परफेक्ट एंगल नहीं ले पा रहा। उनके इस वीडियो यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

 

एक यूजर ने लिखा-सर आपकी धारणा सराहनीय है। दूसरे यूजर ने लिखा- इतने लंबे समय बाद इंटरनेट पर सबसे अच्छी चीज देखने को मिली। शुक्रिया इसे पोस्ट करने के लिए सर। एक और अन्य यूजर ने लिखा- आखिर में क्या हुआ बच्चा अपनी मां के पास गया?। बता दें कि अब तक इस वीडियो को 301,311 लोगों ने लाइक किया है। वर्क फ्रंट की बात करूं तो एक्टर आखिरी फिल्म होटल मुंबई में नजर आए थे।

मुंबई अटैक पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। इसके अलावा इस फिल्म में देव पटेल भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने ताज होटल के शेफ हेमंत ओबेरॉय का किरदार निभाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर