Kalki Koechlin Becomes Mother: बिना शादी मां बनीं कल्कि कोचलिन, पिछले साल दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी

Kalki Koechlin Delivers Baby: एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन हाल ही में मां बन गईं हैं और उन्होंने 7 फरवरी को अपने बच्चे को जन्म दिया। मालूम हो कि कल्कि इजरायली शख्स Guy Hershberg को डेट कर रही हैं।

Kalki Koechlin
Kalki Koechlin 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस कल्कि ने 7 फरवरी को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया
  • कल्कि ने पिछले साल अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी
  • मालूम हो कि कल्कि ने शादी नहीं की है और वो इजरायली शख्स को डेट कर रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन मां बन गईं हैं। उन्होंने शुक्रवार (7 फरवरी) को अपने बच्चे को जन्म दिया, जो कि बेटी है। कल्कि ने पिछले साल सितंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। कल्कि ने उस समय अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी जब वो पांच महीने प्रेग्नेंट थीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं।

कल्कि प्रेग्नेंसी के बाद से लगातार बेबी बंप के साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहीं हैं। वो अपने बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थीं और उन्होंने यह भी बताया था कि वो गोवा में पानी के अंदर अपने बच्चे को जन्म देंगी। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि उनका जन्म भी गोवा में पानी के अंदर हुआ था और वो इस प्रथा को आगे लेकर जाएंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

मालूम हो कि कल्कि की यह पहली संतान हैं। वो शादीशुदा नहीं हैं और इजरायली शख्स Guy Hershberg को डेट कर रही हैं और अक्सर उनके साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। Guy इजरायली कंपोजर, टीचर और पियानिस्ट हैं और फिलहाल मुंबई में रह रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कल्कि ने साल 2011 में उन्होंने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और 2015 में दोनों अलग हो गए। कल्कि और अनुराग अब भी दोस्त हैं और अक्सर साथ में फोटोज शेयर करते हैं। 

इस शख्स को डेट कर रही हैं कल्कि

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

कल्कि की प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के बाद अनुराग ने पेरेंट्स क्लब में उनका स्वागत किया था। अनुराग ने क्लकि को कहा था कि कि अगर उन्हें कोई जरूरत हो तो वो उन्हें किसी भी समय फोन कर सकती हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर