सुहाना खान की डेब्यू फिल्म से लेकर अनुष्का शर्मा की चकदा एक्सप्रेस तक, नेटफ्लिक्स ने किया इन फिल्मों का एलान

Ott Platform Netflix Upcoming Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने कई नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। इसमें इरफान खान के बेटे बाबिल की फिल्म कला से लेकर अनुष्का शर्मा की चकदा एक्सप्रेस शामिल है। यहां देखें नए प्रोजेक्ट्स की पूरी लिस्ट...

Netflix New Movies
Netflix New Movies 
मुख्य बातें
  • नेटफ्लिक्स ने अपने कई प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है।
  • इरफान खान के बेटे बाबिल की फिल्म कला का टीजर रिलीज।
  • मोनिका ओह माय डार्लिंग में नजर आएंगे राजकुमार राव और हुमा कुरैशी।

Netflix new project announcement: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स में आज एक के बाद एक कई फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा हुई है। हर दिन फिल्म ऑन नेटफ्लिक्स हैशटैग के साथ कई नए प्रोजेक्ट्स की डेट का खुलासा किया गया है। इसमें अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। वहीं, सान्या मल्होत्रा की फिल्म कटहल की अनाउंसमेंट कर दी गई है। तब्बू की फिल्म खूफिया का पहली झलक सामने आ गई है। वहीं, सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर की फिल्म आर्चीज का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। 
    
इरफान खान के बेटे बाबिल खान और तृप्ति डिमरी की फिल्म कला का टीजर जारी हो गया है। इस फिल्म को अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्नेश शर्मा का प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म प्रोड्यूस कर रहा है। टीजर में तृप्ति डिमरी गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा फिल्म चकदा एक्सप्रेस के जरिए लगभग चार साल बाद वापसी करने जा रही हैं। चकदा एक्सप्रेस में अनुष्का शर्मा महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं। अनुष्का शर्मा ने अपनी तैयारी का वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Also Read: 50 करोड़ रुपए में नेटफ्लिक्स ने खरीदे Laal Singh Chaddha के राइट्स? इस कारण माने आमिर खान

कटहल और मोनिका ओह माय डार्लिंग
हुमा कुरैशी, राजकुमार राव, राधिका मंदान, सिकंदर खेर की फिल्म मोनिका ओह माय डार्लिंग का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। लुक में हुमा कुरैशी का ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है। वहीं, राजकुमार राव इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को वासन बाला ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा की फिल्म कटहल से भी फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म की कहानी दो कटहल के बारे में हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म में राजपाल यादव और विजय राज भी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Netflix India (@netflix_in)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Netflix India (@netflix_in)

खूफिया और चोर निकलके भागा 
तब्बू, अली फजल, आशीष विद्यार्थी और वामिका गब्बी की फिल्म खूफिया का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इस फिल्म को डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के टीजर से साफ जाहिर की ये थ्रिलर फिल्म है। दूसरी तरफ विक्की कौशल के भाई सनी कौशल और यामी गौतम की फिल्म चोर निकलकर भागा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।  फिल्म में दोनों ही चोर के किरदार में नजर आएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Netflix India (@netflix_in)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Netflix India (@netflix_in)

प्लान ए एंड बी और द आर्चीज
तमन्ना भाटिया और रितेश देशमुख की फिल्म प्लान ए और प्लान बी का भी फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया एक मैचमेकर का किरगार निभा रही हैं। वहीं, रितेश देशमुख एक डिवोर्स लॉयर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Netflix India (@netflix_in)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Netflix India (@netflix_in)

सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की फिल्म द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। जोया ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर