Arjun Kapoor Throwback:अर्पिता खान नहीं अर्जुन कपूर को सपोर्ट करते थे सलमान खान, ब्रेकअप के बाद ऐसे थे रिश्ते

Arjun Kapoor Throwback: अर्जुन कपूर आज अपना 36वां बर्थडे मना रहे हैं। अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता को डेट कर चुके हैं, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। जानिए कैसे थे अर्जुन कपूर और सलमान के रिश्ते...

Salman Khan, Arjun Kapoor
Salman Khan, Arjun Kapoor 
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • अर्जुन कपूर एक वक्त अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं।
  • अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ रिश्ते पर खुलासे किए थे।

मुंबई. अर्जुन कपूर आज (26 जून) को अपना बर्थडे मना  रहे हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। हालांकि, एक वक्त अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा को डेट कर चुके हैं। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान उनको काफी सपोर्ट करते थे। 

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अर्जुन कपूर ने कहा, 'अर्पिता खान के साथ मेरा पहला और सीरियस रिलेशनशिप रहा था। मेरी उम्र तब 18 साल थी। मैंने सलमान भाई के साथ फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में काम कर रहा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारा रिलेशनशिप शुरू हुआ। मैं सलमान भाई से डरता था। मैं डरा हुआ था तो मैंने उन्हें और पूरे परिवार को जाकर सब बता दिया। हालांकि, सलमान भाई इस रिलेशनशिप में पक्षपाती थे और हमेशा मुझे सपोर्ट करते थे।'

Arjun Kapoor | Arjun Kapoor Birthday | Arjun Kapoor Arpita Khan Relationship | Details About Arjun Kapoor Arpita Khan Break Up | Arjun Kapoor Arpita Khan Affair | Arjun Kapoor Love Affairs | Arjun Kapoor Relationship - Filmibeat

इस वजह से हुआ ब्रेकअप
अर्जुन कपूर ने अपने इस इंटरव्यू में अर्पिता खान के साथ ब्रेकअप की वजह भी बताई थी। अर्जुन कपूर ने कहा था 'मेरा वजन 140 किलो था। मैं निखिल आडवाणी की फिल्म सलाम-ए-इश्क में उन्हें असिस्ट कर रहा था। मेरी एक गर्लफ्रेंड थी। मुझे लगा मेरी जिंदगी सही दिशा में जा रही है,लेकिन एक दिन अचानक उसने ब्रेकअप कर लिया। मैं अपने भविष्य को लेकर काफी असमंजस में पड़ गया था।'

Will Salman Khan Forgive Arjun Kapoor, Arjun Extends Olive Branch To Salman, Arjun Kapoor Salman Khan Fight While He Was In Jail - Filmibeat

ब्रेकअप के बाद ऐसे थे सलमान से रिश्ते
अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप के बाद सलमान खान से अपने रिश्तों पर कहा था, ' अर्जुन कहते हैं- ' अर्पिता से ब्रेकअप के बाद भी मैं सलमान खान के साथ घूमता था। वह मेरे दोस्त, मेरे पिता समान थे। उस वक्त मेरे लिए वह सब थे। वह मेरे बड़े भाई जैसे थे। उन्होंने मुझे एहसास दिलाया कि बड़ा भाई होना क्यों जरूरी है।'

अर्जुन ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें एक्टिंग में आने के लिए सलमान  खान ने प्रेरित किया था। फिल्मों में कदम रखने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो था। लेकिन फिल्मों में एंट्री करने के लिए उन्होंने मेहनत की और करीब 50 किलो तक अपना वजन कम किया

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर