Arjun Kapoor Birthday Plan: इस खूबसूरत जगह पर मलाइका संग 37वां जन्मदिन मनाएंगे अर्जुन, बर्थडे प्लान आया सामने

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। हर बार की तरह इस बार भी दोनों ने डेस्टिनेशन बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्लानिंग कर ली है।

Arjun Kapoor and Malaika Arora, Arjun Kapoor Birthday Plan
Arjun Kapoor and Malaika Arora 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं।
  • 26 जून वह अर्जुन कपूर 37 साल के हो जाएंगे।
  • इस बार भी दोनों ने डेस्टिनेशन बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्लानिंग कर ली है।

Arjun Kapoor heads to Paris WITH Malaika arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। 26 जून वह अर्जुन कपूर 37 साल के हो जाएंगे। उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के जन्मदिन को खास बनाने का पूरा इंतजार कर लिया है। अर्जुन के जन्मदिन से पहले ही मलाइका ने उनके लिए एक नहीं बल्कि कई गिफ्ट्स भेजे। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें कई गिफ्ट्स रखे हुए दिख रहे हैं और ये सभी गिफ्ट्स ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप रैपर में पैक्ड हैं। इस फोटो को शेयर कर अर्जुन ने लिखा, '72 घंटे पहले वो आपको याद दिलवाती हैं कि यह आपका बर्थडे वीकेंड है।' 

वहीं हर बार की तरह इस बार भी दोनों ने डेस्टिनेशन बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्लानिंग कर ली है। जानकारी के अनुसार इस बार अर्जुन कपूर अपना जन्मदिन पेरिस में मनाने वाले हैं। अभिनेता अपने खास दिन को मनाने के लिए पेरिस रवाना हो गए हैं, साथ में अर्जुन कपूर की लेडी लव मलाइका अरोड़ा भी उनके साथ गई हैं। 

Also Read: इस बोल्ड ड्रेस के लिए ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

अर्जुन इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनके पास बैक टू बैक कई सारी फिल्में हैं और कई सारी फिल्मों के प्रचार भी करने हैं। इसलिए वह कई महीनों तक ब्रेक नहीं ले पाएंगे। इसी वजह से अर्जुन ने मलाइका से वक्त बिताने के लिए यह प्लान बनाया है। वह मलाइका संग पेरिस में जन्मदिन मनाएंगे और एन्जॉय करेंगे। 

बता दें कि अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका को अर्जुन ने डेट करना शुरू किया। मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं और इस बात को लेकर वह सोशल मीडिया पर कई बार फैंस की नाराजगी का शिकार हो चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता अर्जुन कपूर की तीन फिल्में लाइन में हैं, इनमें 'एक विलेन रिटर्न्‍स', 'कुट्टी' और 'द लेडीकिलर' शामिल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर