Malaika Arora Trolled: बोल्ड लुक में बेटे के साथ निकली मलाइका अरोड़ा, यूजर्स बोले- 'भूल गई पैंट पहनना?'

Malaika Arora Trolled on Outfit: मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। इस कारण वह सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। मलाइका का एक नया वीडियो सामने आया है।

Malaika Arora
Malaika Arora 
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • मलाइका वीडियो में अपने बेटे अरहान और बहन अमृता के साथ नजर आ रही हैं।
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें आउटफिट के कारण ट्रोल कर रहे हैं।

Malaika Arora Trolled: मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने आउटफिट्स के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती हैं। इस कारण वह कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहती हैं। मलाइका हाल ही में अपने बेटे और बहन अमृता अरोड़ा के साथ स्पॉट की गई। इस दौरान उन्हें कपड़ों के कारण ट्रोल किया जा रहा है।   

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने बेटे अरहान खान और बहन अमृता अरोड़ा के साथ ब्रंच के लिए रेस्टोरेंट में गई थीं। अरहान इस दौरान ब्लैक कलर की टी शर्ट और ग्रीन कलर का जॉगर्स पहना हुआ था। वहीं, अमृता अरोड़ा ने व्हाइट कलर का कोट-पैंट और मैचिंग कलर का स्नीकर्स पहना हुआ था। इस दौरान सभी की नजरें मलाइका अरोड़ा के आउटफिट्स (Malaika Arora outfits) पर गई। मलाइका अरोड़ा ने  ब्लू कलर की ओवर साइज स्ट्रिप्ड शर्ट पहनी हुई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मलाइका को इन कपड़ों के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।'

Also Read: मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोलिंग का शिकार, करण जौहर के बर्थडे पार्टी में पहना इतना रिवीलिंग आउटफिट की हो गई किरकिरी

यूजर्स ने पूछा- 'कहां है पैंट?' 
मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो में फैंस उनके पैंट्स के बारे में पूछ रहे हैं। एक यूजर ने मजाक बनाते हुए लिखा, 'इसको कोई पैंट पहना दो।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या ये लोग केवल शर्ट पहनकर ही निकलते हैं?' हालांकि, ट्रोलर्स के कमेंट्स की परवाह न करते हुए मलाइका लगातार अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अपने कई इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर कहा है कि सोशल मीडिया पर कोई क्या कमेंट करता है इससे उन्हें बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है। 

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों करण जौहर के 50वें बर्थडे में शामिल हुई थीं। इस दौरान भी उन्हें आउटफिट के लिए ट्रोल किया गया था। मलाइका अरोड़ा ने हरे रंग की ओवरसाइज जैकेट और शॉर्ट्स के साथ बिकिनी टॉप पहना था। उन्होंने हाई-प्लेटफॉर्म सैंडल्स भी पहना था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर