अर्जुन कपूर से 'नई मां' श्रीदेवी के बारे में पूछते थे दोस्त, एक्टर ने सुनाई उस कठिन समय की आपबीती

Arjun Kapoor childhood memories: अर्जुन कपूर के पिता की दूसरी शादी के बाद अर्जुन कपूर के दोस्त स्कूल में उनकी नई मां 'श्रीदेवी' के बारे में पूछते थे। एक्टर ने उन पुराने अनुभवों को याद करते हुए शेयर किया है।

Arjun Kapoor about second mother Sridevi
दूसरी मां श्रीदेवी को लेकर बोले अर्जुन कपूर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर ने शेयर किए बचपन के अनुभव और किस्से
  • स्कूल में 'नई मां' श्रीदेवी के बारे में पूछते दोस्त
  • पिता बोनी कपूर ने अर्जुन की मां से तलाक के बाद की थी दूसरी शादी

मुंबई: 2018 में बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी के दुखद निधन के बाद पहली पत्नी से बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर अपने पिता के साथ खड़े रहे और उन्हें भावनात्मक समर्थन दिया। श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन के सौतेली बहनों जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ रिश्ते भी और गहरे हुए। जबकि अभिनेता ने पहले कहा था कि वह अपनी बहनों के साथ रिश्ते को विकसित करने के लिए समय ले रहे हैं, यह कहना गलत नहीं होगा कि अर्जुन कपूर की परिवार से बॉन्डिंग समय के साथ बेहतर होती जा रही है।

1996 की बात है जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी। तब अर्जुन 12 साल के थे। अपने पिता की दूसरी शादी के बाद कठिन समय से गुजरने के बारे में बात करते हुए, अर्जुन ने अपने ताजा इंटरव्यू में स्कूल की एक याद के बारे में बात की है। इश्कजादे से डेब्यू करने वाले अभिनेता ने बताया कि स्कूल में उनके सबसे अच्छे दोस्त उनसे उनकी 'नई मां' श्रीदेवी के बारे में पूछते थे और इसके लिए चिढ़ाते थे।

बड़े होने के दौरान उन्हें अपनी दिवंगत मां मोना शौरी और अपने पिता के तलाक से गुजरना पड़ा। अर्जुन ने कहा, एक समय पर, उनके लिए इस बात का सामना करना बहुत कठिन हो गया था क्योंकि उनके पिता एक 'हाई प्रोफाइल' व्यक्ति थे और सौतेली मां अपने समय की सुपरस्टार थीं।

उन्होंने बॉलीवुड बबल से बातचीत में कहा, 'जिस महिला के साथ उन्होंने रहना चुना, वह भारत की सबसे बड़ी सुपरस्टार थीं। अगर आप शायद सभी युवा अभिनेताओं के सभी स्टारडम को मिला दें, तब आपको उनके जितने बड़े स्टार का दर्जा मिलेगा।'

आगे अभिनेता ने कहा, 'स्कूल में आपके सबसे अच्छे दोस्त बच्चे पूछते थे कि 'नई माँ होने पर कैसा महसूस होता है?' यह सब आसान नहीं था। यह आपको एक घुटन वाले खोल में बंद कर देता है। आप चीजों के बारे में ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं। यह सहानुभूति या दुखद कहानी पैदा करने के लिए नहीं बोल रहा हूं, बल्कि यह वास्तविकता है।'

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर