Ashok Kumar Birthday: काजोल की नानी को दिल दे बैठे थे 'दादा मुनि' अशोक कुमार, जन्‍मदिन पर हो गई थी छोटे भाई किशोर कुमार की मौत

Ashok Kumar Birthday: बॉलीवुड के प‍हले सुपरस्‍टार, 'दादा मुनि' के नाम से मशहूर अभिनेता अशोक कुमार का आज जन्‍मदिन है। इस मौके पर जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

Ashok Kumar Birthday
Ashok Kumar Birthday  
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के प‍हले सुपरस्‍टार अशोक कुमार का आज जन्‍मदिन है।
  • अशोक कुमार को हिंंदी सिनेमा में दादा मुनि के नाम से जाना जाता था।
  • 1936 में आई फ‍िल्‍म बाम्बे टॉकीज की फिल्म जीवन नैया में वह पहली बार पर्दे पर नजर आए।

Ashok Kumar Birthday: बॉलीवुड के प‍हले सुपरस्‍टार, 'दादा मुनि' के नाम से मशहूर अभिनेता अशोक कुमार का आज जन्‍मदिन है। आज ही के दिन साल 1911 में भागलपुर में उनका जन्‍म हुआ था। 40 और 50 के दशक में उन्‍होंने अपने काम का ऐसा लोहा मनवाया कि आज भी पर्दे पर उनकी मौजूदगी प्रभावित करती है। करीब 300 फिल्‍मों में काम करने वाले अभिनेता की पहचान पहले एंटी हीरो के रूप में हुई थी। 1936 में आई फ‍िल्‍म बाम्बे टॉकीज की फिल्म जीवन नैया में वह पहली बार पर्दे पर नजर आए। इस फिल्म से इनके अभिनय की काफी तारीफ हुई और उनका एक्टिंग करियर शुरू हो गया।

अशोक कुमार के अभिनय की तारीफ होती है तो उनकी फ‍िल्‍म 'कंगन', 'बंधन' और 'झूला' और 1963 में प्रदर्शित 'बंदिनी' को भुलाया नहीं जा सकता है। दूरदर्शन के कई धारावाहिकों से उन्‍होंने घर घर में पहचान बनाई। अशोक कुमार एक्टिंग के साथ-साथ पेंटर और होमियोपैथी की प्रैक्टिस भी किया करते थे। 

बर्थडे पर किशोर कुमार का हुआ निधन
अशोक कुमार मशहूर गायक किशोर कुमार के बड़े भाई थे। अशोक कुमार के 76वे जन्मदिन पर किशोर कुमार इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। किशोर कुमार की डेथ एनिवर्सरी अशोक कुमार के जन्‍मदिन वाले दिन होती है।  किशोर कुमार की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी।

इस अदाकारा को दे बैठे दिल 
रिश्‍ते में काजोल की नानी लगने वाली अदाकारा नलिनी जयवंत और अशोक कुमार की जोड़ी पर्दे पर खूब जमती थी।वो काजोल की नानी शोभना समर्थ की कजिन सिस्टर थीं। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फ‍िल्‍में थीं जिनमें 'काफ़िला', ‘नास्तिक’, ‘काला पानी’, 'जलपरी', 'लकीरें', 'मिस्टर एक्स' और 'तूफान में प्यार कहां' जैसी फि‍ल्में शामिल हैं।  साथ काम करते करते दोनों एक दूसरे को द‍िल दे बैठे। दोनों का ये रिश्ता क़रीब 10 सालों तक चला लेकिन यह रिश्‍ता किसी अंदाम तक नहीं पहुंच सका।  

1968 में आई फिल्म आर्शीवाद के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वहीं 1988 में दादा साहब फाल्के अवार्ड और 1998 में उन्हें पद्म भूषण अवार्ड भी उन्‍हें दिया गया। छह दशक तक सिनेमा में काम करने वाले अभिनेता अशोक कुमार 10 दिसंबर 2001 इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे। वह संगीत नाटक अकादमी, फ‍िल्‍मफेयर भी वह प्राप्‍त कर चुके थे। भारत सरकार ने उनके सम्‍मान में डाक टिकट भी जारी किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर