तीन महीने में के.एल राहुल संग शादी करेंगी अथिया शेट्टी? एक्ट्रेस ने इन खबरों पर किया रिएक्ट

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें हैं कि वो जल्द शादी कर सकती है। अब अपनी 'तीन महीने' में शादी करने की खबरों पर अथिया ने रिएक्ट किया है।

Athiya Shetty and KL Rahul
Athiya Shetty and KL Rahul 
मुख्य बातें
  • अथिया शेट्टी पिछले कुछ समय से के.एल राहुल को डेट कर रही हैं।
  • दोनों को लेकर कुछ समय से खबरें हैं कि वो तीन महीने में शादी कर सकते हैं।
  • तीन महीने में शादी करने की खबरों पर अथिया शेट्टी ने किया रिएक्ट।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वो जल्द ही क्रिकेटर और बॉयफ्रेंड के.एल राहुल संग शादी कर सकती हैं। दोनों को लेकर बताया जा रहा था कि वो इस साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। लेकिन हाल ही में खबरें आईं कि दोनों तीन महीने में शादी कर लेंगे। 

Also Read: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जल्द करेंगी के.एल राहुल से शादी! जानें क्या है कपल का वेडिंग प्लान

अथिया ने किया रिएक्ट

अब अपनी शादी की खबरों पर खुद अथिया शेट्टी ने रिएक्ट किया है। अथिया ने इन खबरों का खंडन करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई। अथिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि तीन महीने में होने वाली शादी में मुझे भी इनवाइट किया जाएगा।' मालूम हो कि हाल ही में अथिया और के.एल राहुल जर्मनी से लौटे हैं। दोनों वहीं के.एल राहुल की सर्जरी के लिए गए थे। 

बेटी की शादी पर क्या बोले थे सुनील शेट्टी

इससे पहले सुनील शेट्टी से बेटी की शादी को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था,'वो मेरी बेटी है, कभी ना कभी शादी करेगी ही। मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा भी शादी कर ले, जितना जल्दी करे उतना अच्छा है। वो उनकी पसंद है। जहां तक के.एल राहुल की बात है मुझे वो लड़का बहुत पसंद है। और यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं, क्योंकि समय बदल गया है। बेटी और बेटा दोनों ही जिम्मेदार हैं। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।'

Also Read: KL Rahul संग थाईलैंड में छुट्टियां मना रहीं सुनील शेट्टी की बेटी अथिया, सामने आईं ये तस्‍वीरें

वर्कफ्रंट

मालूम हो कि अथिया और के.एल राहुल का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं है। दोनों कई बार साथ में वेकेशन मना चुके हैं तो सोशल मीडिया पर जन्मदिन के मौके पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट करते हैं। अथिया के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें वो सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं। इसके बाद साल 2017 में वो फिल्म मुबारकां में दिखीं। साल 2019 में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ उनकी फिल्म मोतीचूर चकनाचूर रिलीज हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर