आयुष्मान खुराना ने मुंबई में खरीदा नया लग्जीरियस अपार्टमेंट, करोड़ों के घर में जल्द बच्चों संग शिफ्ट होंगी ताहिरा कश्यप

Ayushmann Khurrana buys Luxurious House: बॉलीवुड सितारों की लगातार नए घर खरीदने की खबरें सामने आ रही हैं। अर्जुन कपूर, कटरीना कैफ के साथ अब इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना का नाम भी जुड़ गया है...

Ayushmann Khurrana buys Luxurious House For Wife tahira kashyap which cost 19 crore
आयुष्मान खुराना। 
मुख्य बातें
  • आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।
  • इसी बीच उन्होंने खुद को एक खास तोहफा दिया है। 
  • खबर है कि आयुष्मान ने करोड़ों का एक नया घर खरीदा है।

आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों और दमदार परफॉर्मेंस के साथ बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। उनकी फिल्में ना सिर्फ लीक से हटकर होती हैं बल्कि दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाती हैं। इन दिनों भी आयुष्मान खुराना अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हैं। हालांकि इसी बीच उन्होंने खुद को एक खास तोहफा दिया है। 

आयुष्मान ने कथित तौर पर 19 करोड़ रुपए में मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। उनका नया घर बहुत ही आलीशान हैं। इसमें चार कारों के लिए पार्किंग स्पेस भी है। एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता जल्द ही अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप और बच्चों के साथ नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अपार्टमेंट कि 29 नवंबर, 2021 को अपार्टमेंट की रजिस्ट्री कराई गई थी और अभिनेता ने 96.50 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया था। यह कथित तौर पर 4,027 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ayushmannk)

वैसे सिर्फ आयुष्मान खुराना ही नहीं अपने नए घर को लेकर और भी सितारे चर्चा में हैं। बॉलीवुड के नवविवाहित कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं। दोनों अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के पड़ोसी बनने वाले हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने भी अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के लिए 20 करोड़ रुपये का नया अपार्टमेंट खरीदा है।

इसी बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान को आखिरी बार अभिषेक कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में देखा गया था। इसमें उनके साथ वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पांस मिला था। अब वो अनुभव सिन्हा की 'अनेक' में दिखाई देंगे। जिसमें विकास शर्मा और शेफाली गांगुली भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर