बिकिनी में दिखा Shraddha Kapoor का बोल्ड लुक, बागी 3 की रिलीज के बाद इस 'फ्रेंड' के साथ आराम करती आईं नजर

बॉलीवुड
Updated Mar 11, 2020 | 22:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shraddha Kapoor bikini photo: हाल ही में श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर बीच की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे बिकिनी पहने बेहद हॉट लुक में दिख रही हैं।

Shraddha Kapoor bikini photo
Shraddha Kapoor bikini photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • श्रद्धा कपूर ने शेयर की बिकिनी में फोटो
  • बागी 3 की रिलीज के बाद बीच पर पहुंची श्रद्धा
  • श्रद्धा की बागी 3 इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई है। ये एक एक्शन फिल्म है, जिसमें एक बार फिर श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। बागी 3 से पहले टाइगर और श्रद्धा इस सीरीज की फर्स्ट फिल्म में भी साथ दिखे थे। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद श्रद्धा बीच पर आराम फरमा रही हैं।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की हैं। जिसमें वे अपने 'फ्रेंड' के साथ नजर आ रही हैं। यहां श्रद्धा एक हॉल्टर नेक बिकिनी में बेहद हॉट लग रही है, जिस पर ब्लैक और वाइट स्ट्राइप्स है। श्रद्धा यहां बिना मेकअप के दिख रही हैं और उनका ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। श्रद्धा के साथ एक डॉगी नजर आ रहा है, जिसे में प्यार से खिला रही हैं। उन्होंने डॉगी को अपना दोस्त बताते हुए इस फोटो के साथ लिखा, 'फ्रेंड।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Friend. A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो पिछले शुक्रवार को ही उनकी फिल्म बागी 3 आई थी। इस एक्शन फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के अलावा रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे भी अहम किरदारों में थे। फिल्म के गाने 'दस बहाने 2.0' में श्रद्धा के लुक को बहुत पसंद किया गया। बागी 3 को जबरदस्त ओपनिंग मिली और ये साल 2020 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shraddhakapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shraddhakapoor) on

 

इससे पहले जनवरी में उनकी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वे एक बार फिर वरुण धवन के साथ नजर आईं। ये फिल्म डांस संग्राम पर आधारित थी, जिसमें प्रभु देवा और नोरा फतेही भी थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर