Badshah: इस वजह से गर्लफ्रेंड ने तोड़ दिया था रैपर बादशाह से अपना रिश्ता, सिंगर ने बयां किया दर्द

बॉलीवुड
Updated Nov 29, 2019 | 19:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Rapper Badshah: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर बनाने की वजह से उन्हें एक्स गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया था।

Badshah ने बयां किया अपना दर्द
Badshah ने बयां किया अपना दर्द 
मुख्य बातें
  • इस वजह से बादशाह को छोड़ गई थी गर्लफ्रेंड।
  • सिंगर ने बताया संगीत के लिए करने पड़े काफी त्याग।
  • रैपर ने बॉलीवुड में सैटर्डे-सैटर्डे, कर गई चुल, वखरा स्वैग जैसे कई हिट गाने दिए हैं।

बॉलीवुड में मशहूर रैपर बादशाह ने म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। गानों के अलावा बादशाह अपनी एक्टिंग से भी लोगों को दिल में खास जगह बनाई है। हाल ही में रैपर बादशाह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि मैं म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर बना रहा था।

हाल ही में एक इंटरव्यू में बादशाह ने बताया कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता था। जब मैं तीन साल का था तब से मैंने उसे अपना दिल दे दिया था। हम दोनों तीन साल की उम्र से एक दूसरे को जानते थे। लेकिन वो मुझे मेरे काम की वजह से छोड़कर चली गई। क्योंकि उनके हिसाब से मेरा करियर सही नहीं था।

बादशाह ने बताया कि मैं उन्हें पागलों की तरह प्यार करता था। लेकिन मेरे करियर को देखते हुए उन्हें लगा कि मैं उनके लिए सही नहीं हूं। ऐसे में उन्हें लगा कि मेरे साथ रिश्ता खत्म कर देना चाहिए। इसके अलावा बादशाह ने ये भी बताया कि फैमिली में उन्हें अपने करियर के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by BADSHAH (@badboyshah) on

दरअसल बादशाह के माता-पिता को उनका सिंगिंग टैलेंट समझ नहीं आता। उन्होंने बताया कि संगीत में अपना करियर बनाने के लिए माता-पिता को समझाना काफी मुश्किल था। संगीत के लिए मुझे काफी त्याग करना पड़ा था। इसके लिए मुझे दोस्त, पार्टीज, परिवार और फैमिली सभी से दूरी बनानी पड़ी। इसके अलावा मुझे बादशाह के लिए आदित्य की कुर्बानी देनी पड़ी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by BADSHAH (@badboyshah) on

उन्होंने बताया कि ब्रेकअप से निकलने में संगीत ने काफी मदद की है। बादशाह के मुताबिक किसी भी दर्द में संगीत बेहद कारगार है। संगीत ने मुझे बचाया है और मेरी मदद की है। बता दें कि बादशाह गाना गाने के अलावा फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। आखिरी बार वो सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना में नजर आए थे। वहीं उन्होंने सैटर्डे-सैटर्डे, कर गई चुल, वखरा स्वैग,जैसे कई हिट गाने दिए हैं।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर