Bappi Lahiri Funeral: पंचतत्‍व में व‍िलीन बप्‍पी लहरी, बॉलीवुड से 'ड‍िस्‍को क‍िंग' को व‍िदाई देने देखें कौन कौन पहुंचा

Bappi Lahiri Death, Bappi Lahiri Funeral: बॉलीवुड के ड‍िस्‍को क‍िंग बप्‍पी लहरी को आज अंतिम व‍िदाई दी गई। इस मौके पर उनका परिवार जहां बुरी तरह टूटा हुआ नजर आया वहीं कई स‍ितारे भी उनको श्रद्धांजल‍ि देने पहुंचे।

Bappi Lahiri Last Rites
Bappi Lahiri Last Rites 
मुख्य बातें
  • बप्पी लहरी आज पंचतत्व में विलीन हो गए।
  • बप्पी लहरी के बेटे बप्पा लहरी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
  • बप्पी लहरी की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल हुए।

Bappi Lahiri Last Rites: बॉलीवुड सिंगर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार जुहू स्थित पवन हंस शमशान घाट पर किया गया। उनके बेटे बप्पा लहरी ने उन्हें मुखाग्नि दी। बप्पी लहरी की अंतिम यात्रा कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। साथ ही सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके बेटे बप्पा और बेटी रीमा लहरी का रो- रोकर बुरा हाल है।

बप्पी दा की अंतिम यात्रा की तस्वीरें व वीडियो सामने आई हैं जिनमें देखा जा सकता है कि फूलों से सजे एक ट्रक पर उनकी बड़ी तस्वीर लगाकर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे शुरू हुई थी, जिसके बाद उनके शव को पवन हंस शमशान घाट तक ले जाया गया। इस दौरान उनके परिवार के लोगों के अलावा बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी नजर आए।

बप्पी लहरी की अंतिम यात्रा में पहुंचे सेलेब्स में शक्ति कपूर, चंकी पांडे, काजोल, विद्या बालन, राकेश रोशन, पूनम ढिल्लन, अल्का यागनिक, इला अरुण, शान, मीका सिंह और रूपाली गांगुली समेत तमाम सेलेब्स शामिल है। कई सेलेब्स इस दौरान भावुक भी नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

बता दें कि बप्पी लहरी का निधन 16 फरवरी को हुआ था। उन्होंने 69 की उम्र में मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां पिछले कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार उनके बेटे के अमेरिका से लौटने के बाद किया गया। उनके बेटे बप्पा लहरी परिवार संग आज ही भारत लौटे थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर