Actress Pallavi Dey Death: एक्ट्रेस पल्लवी डे की मौत, घर में पंखे से लटका मिला शव

Actress Pallavi Dey Found Dead: बंगाली टीवी एक्ट्रेस पल्लवी डे कोलकाता स्थित अपने फ्लैट में मृत मिलीं हैं। वो इन दिनों टीवी शो 'मोन माने ना' में नजर आ रही थीं। पल्लवी कमरे के सीलिंग फैन से लटकी मिलीं।

Actress Pallavi Dey
Actress Pallavi Dey  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे का निधन।
  • घर में पंखे से लटकी मिली एक्ट्रेस की लाश।
  • पल्लवी लिव-इन पार्टनर साग्निक चक्रवर्ती के साथ रह रही थीं।

Actress Pallavi Dey Dies: बंगाली टीवी एक्ट्रेस पल्लवी डे का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपने फ्लैट में मृत मिलीं। वो टीवी शो 'मोन माने ना' में लीड रोल प्ले कर रही थीं। रविवार रात पल्लवी डे कोलकाता के गरफा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह पंखे से लटकी मिली थी। पल्लवी को एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  'नचांगे सारी रात' गाने वाले पॉप सिंगर Taz का 54 की उम्र निधन, हाल ही में कोमा से आए थे बाहर

क्या एक्ट्रेस ने किया है सुसाइड?

पल्लवी डे के निधन की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है और वो यकीन नहीं कर पा रहे कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस यह मान रही है कि पल्लवी ने सुसाइड किया है। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा, 'शुरुआती तौर पर यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उनकी मौत कैसे हुई। इस मामले में अस्वभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया गया है। एक्ट्रेस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by mistuu (@pallavidey153)

लिव- इन पार्टनर से हो रही पूछताछ

मालूम हो कि पल्लवी इसी साल 24 अप्रैल से दक्षिण कोलकाता में किराए के मकान में रह रही थीं। पल्लवी के साथ उनके लिव-इन पार्टनर साग्निक चक्रवर्ती रह रहे थे और पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ कर रही है। 

मां ने कही ये बात

पल्लवी का मां ने ईटाइम्स से बात करते हुए साग्निक से बेटी के रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'वे एक साथ रहते थे। हालांकि हम इसके सपोर्ट में नहीं थे लेकिन दोनों बड़े हो गए हैं तो हमने इसकी अनुमति दे दी थी। मैंने कई बार साग्निक को कहा कि वो कहीं और रहे और शादी के बाद दोनों साथ रहें। दोनों के बीच कोई बड़ी समस्या नहीं थी। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर