Monalisa in Swimsuit: मोनालिसा ने फिर शेयर की अपनी बोल्ड फोटो, पूल किनारे स्विमसूट में दिखा ग्लैमरस अंदाज

Monalisa in Black Swimsuit: जानी मानी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने स्विमसूट में अपनी ग्लैमरस फोटो पोस्ट की है।

Monalisa
Monalisa  
मुख्य बातें
  • भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर फिर शेयर की अपनी ग्लैमरस फोटो
  • इस फोटो में मोनालिसा ब्लैक स्विमसूट पहने नजर आ रही हैं
  • मोनालिसा की ये फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो लगातार कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं

एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं। उनकी गिनती भोजपुरी सिनेमा की नामी अभिनेत्रियों में होती हैं। मोनालिसा पिछले कुछ समय से टीवी सीरियल नजर में दिखाई दे रही हैं जिसमें वो चुड़ैल के रोल में हैं और इस शो से भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। इसके साथ ही मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज के चलते चर्चा में रहती हैं।

मोनालिसा अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और हाल ही में एक बार फिर वो अपनी फोटोज के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो ब्लैक स्विमसूट पहने पूल साइड में बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक श्रग पहना है। फोटो में वो खुले बालों में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'हमारी चाहे कितनी भी हार हों लेकिन हमें कभी हारना नहीं चाहिए।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

 

मोनालिसा की ये फोटो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वो कमेंट कर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि इन तस्वीरों में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं तो कुछ का कहना है कि फोटो में वो बहुत हॉट लग रही हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते भी मोनालिसा ने इस स्विमसूट में अपनी फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो पूल के अंदर नजर आ रही थीं, ये फोटो भी फैंस को बहुत पसंद आई थी।

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब मोनालिसा ने अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट की हों, इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 2.8 मिलियन यानी करीब 28 लाख फॉलोअर्स हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है और वो कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं, इसके अलावा वो हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलेगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा मोनालिसा रिएलिटी शो बिग बॉस 10 में दिखी थीं। उन्होंने 17 जनवरी 2017 को बिग बॉस के घर में भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर