Bhumi Pednekar Pics: भूमि पेडनेकर ने शेयर की ये तस्वीर, देखते ही यूजर्स करने लगे तारीफ

Bhumi Pednekar Viral Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद यूजर्स लगातार एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

Bhumi Pednekar
Bhumi Pednekar 
मुख्य बातें
  • हाल ही में भूमि पेडनेकर ने एक तस्वीर शेयर की है।
  • इस तस्वीर को लेकर एक्ट्रेस ने लोगों से खास अपील की।
  • एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म सांड की आंख में नजर आईं थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। भूमि इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोगों से खास अपील की है। बता दें कि बॉलीवुड की वर्सटाइल एक्ट्रेस कही जाने वाली भूमि आखिरी बार फिल्म सांड की आंख में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आईं थी। शूटर दादी के किरदार में एक्ट्रेस ने शानदार एक्टिंग की थी।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हर दिन एक नया दिन होता है और जीवन उन सभी बेबी स्टेप्स के बारे में होता है। मैं कोशिश करती हूं एक सिंगल प्लास्टिक का भी इस्तेमाल ना करूं, आपको भी ऐसा करना चाहिए। साथ मिलकर हम इस दुनिया को बेहतर बना सकते हैं।'

बता दें कि इस तस्वीर में भूमि पीने के लिए प्लास्टिक के स्ट्रा की जगह स्टील के स्ट्रा का इस्तेमाल कर रही हैं। उनकी इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस लगातार तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhumi(@bhumipednekar) on

 

भूमि मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर अक्सर लोगों को जागरुक करती रहती हैं। आए दिन वो प्लास्टिक के उपयोगिता को रोकने के लिए लिखती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने प्लास्टिक कचरे की मात्रा को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े शेयर किए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि रिसाइकल प्लास्टिक का ही उपयोग करें।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhumi (@bhumipednekar) on

 

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आने वाले दिनों में एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में दिखाई देंगी। इस साल एक्ट्रेस भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप और शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर