बेबी शावर के लिए पीच ड्रेस में गजब की खूबसूरत लगीं बिपाशा बसु, पति करण सिंह ग्रोवर का लुक भी था धांसू

Bipasha Basu Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को आज अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुंबई में अपने बेबी शावर के दौरान स्पाॅट किया गया। यह कपल थीम बेस्ड आउटफिट्स में बहुत खूबसूरत लग रहा था। 

Bipasha Basu And Karan Singh Grover Spotted At Baby Shower Event
Bipasha Basu And Karan Singh Grover  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आज था बिपाशा बसु का बेबी शावर।
  • जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं बिपाशा।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की तस्वीरें।

Bipasha Basu And Karan Singh Grover Spotted At Baby Shower Event: बॉलीवुड स्टार्स बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। कल यह खबर आई थी कि बिपाशा बसु के एक करीबी दोस्त उनके लिए आज बेबी शावर रखने वाले हैं। अब उनके खूबसूरत बेबी शावर इवेंट से कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु ने इस इवेंट के लिए पीच गाउन कैरी किया था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके पति करण सिंह ग्रोवर ब्लू सूट में स्पॉट किए गए। 

Also Read: जानिए कौन हैं आमिर खान के होने वाले 'दामाद' नुपुर शिखरे! आयरा खान को शादी के लिए किया प्रपोज

सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर इवेंट में एक ग्रैंड एंट्री कर रहे हैं। पीच और लैंवेंडर थीम पर बेस्ड इस इवेंट में यह कपल बहुत प्यारा लग रहा था। इवेंट वाली जगह को बैलून और फूलों से सजाया गया था। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के पीछे एक बोर्ड लगा हुआ था जिसपर लिखा हुआ था कि 'छोटा बंदर आने वाला है।' इस वीडियो में देखा गया कि पैपराजी को पोज देने के बाद इन दोनों ने केक काटा। यह केक दिखने में बहुत टेस्टी लग रहे थे। एक केक पर तो 'ओह बेबी।' भी लिखा था। 

Also Read: Ryan Grantham: मां की हत्या के मामले में इस हॉलीवुड अभिनेता को उम्रकैद, मर्डर के बाद वीडियो बनाया और कुबूल किया था जुर्म

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

केक कटिंग के दौरान, करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी बिपाशा को भी केक खिलाया। बिपाशा और करण की दोस्त आरती सिंह को भी इस इवेंट में स्पॉट किया गया। आरती सिंह ने इस इवेंट के लिए पिंक कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहनी थी। खबरों के अनुसार, बिपाशा बसु ‌के बेबी शावर इवेंट में सिर्फ 20 गेस्ट को ही बुलाया गया था और इन्हें कुछ नियमों का पालन करने के लिए कहा गया था ताकि कोविड-19 का खतरा ना हो। इस वर्ष अगस्त के महीने में बिपाशा बसु ने अपनी तस्वीरें साझा करके फैंस को अपने प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर