राजेश खन्‍ना और ट्विंकल खन्ना की तरह एक ही दिन होता है इन सितारों का बर्थडे

देश भर में मनाया जा रहा है बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्मदिन, फैंस और बॉलीवुड सितारों ने ट्विंकल खन्ना को भी उनके जन्मदिन पर किया याद।

rajesh khanna and twinkle khanna
rajesh khanna and twinkle khanna 
मुख्य बातें
  • 29 दिसंबर 1942 के दिन राजेश खन्ना का हुआ था जन्म
  • अपने पापा के जन्मदिन के दिन ही हुआ था ट्विंकल खन्ना का जन्म
  • दीपिका पादुकोण और उदय चोपड़ा भी शेयर करते हैं अपना जन्मदिन 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के काका यानी राजेश खन्ना का आज 78वां जन्मदिन है, इस खास मौके पर राजेश खन्ना के फैंस ने उन्हें याद किया है। 29 दिसंबर 1942 के दिन पंजाब के अमृतसर में राजेश खन्ना का जन्म हुआ था वहीं 29 दिसंबर 1974 को पुणे में ट्विंकल खन्ना का जन्म हुआ था। यह  दोनों बाप-बेटी आज के दिन ही अपना बर्थडे शेयर करते हैं।

राजेश खन्ना को याद करते हुए लोगों ने उनके शांति के लिए कामनाएं की तो दूसरी और ट्विंकल खन्ना को उनके फैंस ने शुभकामनाएं दीं। इस बाप-बेटी की जोड़ी के बजाय और भी ऐसे बॉलीवुड के सितारे हैं जो अपना जन्मदिन शेयर करते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वह सेलिब्रिटीज।

राजेश खन्ना और ट्विंकल खन्ना

फिल्म आखिरी रात से राजेश खन्ना ने 1966 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसके बाद उन्होंने अपने पूरे जीवन में 180 फिल्मों में काम किया था। आखिरी रात को चेतन आनंद ने अभिनीत किया था। दूसरी ओर, उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना ने फिल्म बरसात से अपना डेब्यू किया था और अब तक वह 16 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। यह बाप-बेटी की जोड़ी 29 दिसंबर को अपना बर्थडे एक साथ शेयर करते हैं।

विद्या बालन और नाना पाटेकर

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विद्या बालन और नाना पाटेकर आते हैं जिनका जन्मदिन 1 जनवरी को पड़ता है। विद्या बालन ने 2005 में आई फिल्म परिणीता से अपना डेब्यू किया था वहीं नाना पाटेकर ने 1978 में रिलीज हुई फिल्म गमन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

दीपिका पादुकोण और उदय चोपड़ा

2007 में आई ओम शांति ओम से डेब्यू करने वाली दीपिका पादुकोण और 2000 में आई मोहब्बतें फिल्म से अपना डेब्यु करने वाले उदय चोपड़ा 5 जनवरी के दिन अपना बर्थडे शेयर करते हैं। 

सुशांत राजपूत और किम शर्मा

फिल्म काइ पोचे से सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बॉलीवुड का सफर शुरू किया था वहीं किम शर्मा ने फिल्म मोहब्बतें में डेब्यू किया था। सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हम सबके अंदर समाई हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत और किम शर्मा का जन्मदिन 21 जनवरी के दिन पड़ता है। 

शाहिद कपूर और डैनी

बॉलीवुड के धाकड़ डांसर शाहिद कपूर ने फिल्म इश्क विश्क से अपने फिल्मी करियर का शुरुआत किया था वहीं 1971 में आई फिल्म जरूरत में डैनी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। यह दोनों सितारे अपना बर्थडे 25 फरवरी के दिन मनाते हैं। जल्द ही शाहिद कपूर के फैंस को वह जर्सी फिल्म में नजर आएंगे।

आमिर खान और रोहित शेट्टी

जब फिल्म कयामत से कयामत तक बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी तब इसने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था, इसी फिल्म से आमिर खान ने बॉलीवुड में अपना सफर तय किया था। कुछ खबरों के अनुसार आमिर खान जल्द ही अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। इसमें आमिर खान के साथ शाहरुख खान और सलमान खान भी दिखेंगे। रोहित शेट्टी बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्टर हैं जिन्होंने जमीन से उसे अपने करियर की शुरुआत की थी। यह दोनों सितारे 14 मार्च को अपना जन्मदिन शेयर करते हैं।

अनुष्का शर्मा और मन्ना डे

फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, इसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे। अनुष्का शर्मा का जन्मदिन 1 मई को पड़ता है इसी दिन मन्ना डे का भी जन्मदिन मनाया जाता है। मन्ना डे ने भारतीय सिनेमा में फिल्म तमन्ना से अपने गायकी करियर का शुरूआत किया था। 

माधुरी दीक्षित और शाइनी अहूजा 

माधुरी दीक्षित की फिल्म अबोध तो आप सबको याद ही होगी, इसी फिल्म से माधुरी दीक्षित ने अपना डेब्यू किया था। दूसरी ओर शाइनी आहूजा ने फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से अपना डेब्यू किया था। माधुरी दीक्षित और शाइनी आहूजा का जन्मदिन 15 मई के दिन पड़ता है। 

सोनम कपूर और अमीषा पटेल

सोनम कपूर और अमीषा पटेल का जन्मदिन 9 जून को पड़ता है। सोनम ने फिल्म सांवरिया से अपना डेब्यू किया था वहीं अमीषा ने कहो ना प्यार है से अपना डेब्यू किया था। 

काजोल और जेनेलिया डिसूजा 

यह दोनों बॉलीवुड की हसीनाएं 5 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। बेखुदी से काजोल ने अपने करियर की शुरुआत की थी वही जेनेलिया ने फिल्म तुझे मेरी कसम है से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

जैकलीन फर्नांडिज और सुनील शेट्टी

जैकलिन ने फिल्म अलादीन से अपना करियर शुरू किया था जिसमें उनके काम ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था वहीं सुनील शेट्टी की पहली फिल्म बलवान ने कई डायरेक्टर्स को अपनी तरफ आकर्षित कर दिया था। जैकलीन फर्नांडिस और सुनील शेट्टी 11 अगस्त को अपना जन्मदिन शेयर करते हैं।

शक्ति कपूर और विवेक ओबरॉय

शक्ति कपूर और विवेक ओबरॉय का जन्मदिन 3 सितंबर को पड़ता है। शक्ति कपूर जहां फिल्म कसम खून की से बड़े पर्दे पर छाए थे वहीं विवेक ओबरॉय फिल्म कंपनी से अपना डेब्यु किए थे। सूत्रों के अनुसार यह खबर आ रही है कि विवेक ओबरॉय की अगली फिल्म रोजी:द सैफरन चैप्टर है। 

करीना कपूर खान और गुलशन ग्रोवर

2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से करीना कपूर ने बाॅलीवुड में कदम रखा था, करीना कपूर खान का जन्मदिन 21 सितंबर को पड़ता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के खलनायक गुलशन ग्रोवर ने हम पांच फिल्म से डेब्यू किया था जो 1980 में आई थी। करीना कपूर खान के साथ गुलशन ग्रोवर का जन्मदिन भी 21 सितंबर के दिन पड़ता है। जल्द ही बेबो लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी।

रणबीर कपूर और लता मंगेशकर

सोनम कपूर के साथ रणबीर कपूर ने भी फिल्म सांवरिया से अपना डेब्यू किया था। दूसरी ओर लता मंगेशकर ने 1945 से अपने गायकी करियर की शुरुआत कर दी थी, उन्होंने अपने जीवन में अब तक 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। इन दोनों सितारों का जन्मदिन 28 सितंबर को पड़ता है।

असिन और रवीना टंडन

असिन पहले साउथ इंडियन इंडस्ट्री में काम करती थीं लेकिन फिल्म गजनी से उन्होंने बॉलीवुड में अपना लक आजमाया और वह कई हिट फिल्मों में नजर आईं। दूसरी तरफ रवीना टंडन ने पत्थर के फूल फिल्म से अपना डेब्यू किया था। यह दोनों अपना जन्मदिन 26 अक्टूबर को मनाती हैं। 



ऐश्वर्या राय और इलियाना डिक्रूज

नीली आंखों वाली ऐश्वर्या राय ने फिल्म प्यार हो गया से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में लोगों को दीं। इलियाना डिक्रूज ने फिल्म बर्फी से अपना डेब्यू किया था। यह दोनों 1 नवंबर को अपना जन्मदिन शेयर करती हैं।

शाहरुख खान और डायना पेंटी

किंग खान का जन्मदिन 2 नवंबर के दिन पड़ता है, उसी दिन डायना पेंटी भी अपना जन्मदिन मनाती हैं। शाहरुख खान ने फिल्म दीवाना से डेब्यू किया था वहीं डायना पेंटी पहली बार फिल्म कॉकटेल में नजर आईं थीं। 

जॉन इब्राहिम और रितेश देशमुख

फिल्म जिस्म से जॉन अब्राहम ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी दूसरी तरफ रितेश देशमुख पहली बार मुझे तेरी कसम है में नजर आए थे। इजर दोनों अभिनेताओं 17 दिसंबर को अपना जन्मदिन शेयर करते हैं। जल्द ही जॉन अब्राहम सत्यमेव जयते 2 से दर्शकों के बीच में लौटेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर