शाहिद कपूर की बेटी ने उड़ाई पतंग तो तिल के लड्डू लिए दिखीं शिल्पा शेट्टी, सेलेब्स ऐसे मना रहे मकर संक्रांति

Celebs Makar Sankranti: पूरा देश मकर संक्रांति मना रहा है तो भला सेलेब्स इसमें कैसे पीछे रहते। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर शाहिद कपूर के परिवार तक सबने यह त्योहार मनाया।

Shilpa Shetty and Meesha
Shilpa Shetty and Meesha 
मुख्य बातें
  • आज देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है
  • मकर संक्रांति के मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को बधाई दी
  • शाहिद कपूर की बेटी मीशा ने भी पतंग उड़ाकर ये त्योहार मनाया

मंकर संक्रांति ऐसा त्योहार है जिसे पूरा देश मिलकर मनाता है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस त्योहार को मनाते हैं। डेकोरेशन से लेकर रंग बिरंगी पतंगे उड़ाने और तिल के लड्डू खाने का मौका भला कोई छोड़ भी कैसे सकता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो तिल के लड्डुओं की थाली लेकर खड़ी हैं। इसमें वो अपने फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दे रहीं हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मीशा की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो छत पर खड़ी होकर पतंग उड़ाती नजर आ रही हैं। यह फोटो बेहद खूबसूरत है जिसमें आसमान सूरज डूबता हुआ नजर आ रहा है। फोटो में मीशा पीले रंग का कुर्ता और व्हाइट सलवार पहने हुए हैं। मीशा ने चोटी बनाई हुई और बालों में क्लिप लगाई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह तस्वीर बेहद खूबसूरत है।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने भी फैंस को मकर संक्रांति की बधाई दी और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। सागरिका ने जो तस्वीर पोस्ट की उसमें तिल के लड्डू रखे नजर आ रहे हैं। वहीं टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की जिसमें वो ग्रीन कलर का खूबसूरत सूट पहने बैठी हुईं हैं। इस फोटो को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने फैंस को मकर संक्रांति की बधाई दी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sagarika Ghatge Khan (@sagarikaghatge) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

 

बता दें कि मकर संक्रांति के दिन तिल के लड्डू या तिल की बनी चीजें खाना और पतंग उड़ना शुभ माना जाता है। और सेलेब्स इन त्योहारों का जश्न मनाने में कभी पीछे नहीं रहते।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर