Bollywood news 2 Oct 2021: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक से लेकर रणवीर सिंह के टीवी डेब्‍यू तक पढ़ें एंटरटेनमेंट की खास खबरें

Bollywood Top 5 news: रुपहले पर्दे के लिए शनिवार का दिन बहुत अच्‍छा नहीं रहा। साउथ के पॉपुलर कपल सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक के ऐलान से लाखों फैंस का दिल टूट गया। आइए नजर डालते हैं और खबरों पर।

bollywood trending news, bollywood latest news
Bollywood news 
मुख्य बातें
  • साउथ की पॉपुलर जोड़ी सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने की तलाक की घोषणा
  • राजामौली की फिल्म आरआरआर की नई रिलीज डेट का खुलासा
  • रणवीर सिंह जल्‍द ही एक क्विज शो में नजर आएंगे

Bollywood news: दक्षिण भारतीय फिल्‍म की पॉपुलर जोड़ी सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की राहें हमेशा के लिए अलग हो गई हैं। उन्‍होंने अपने तलाक की आज आधिकारिक घोषणा की। वहीं बॉलीवुड के सुपर स्‍टार रणवीर सिंह जल्‍द ही छोटे पर्दे पर कदम रखेंगे। आइए नजर डालते हैं एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खास खबरों पर। 

अलग हुए सामंथा और नागा चैतन्‍य 

साउथ की पॉपुलर जोड़ी सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने शनिवार को अपने तलाक का ऐलान कर दिया। इस सिलसिले में सामंथा रुथ ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर एक पोस्‍ट भी शेयर किया है। उन्‍होंने पोस्‍ट पर लिखा, "हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए। बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद चै और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे मुश्किल समय में हमारा समर्थन करें और हमें वह गोपनीयता दें जिसकी हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AKASA (@akasasing)

अकासा सिंह बिग बॉस 15 में दिखाएंगी अपना दम 

बिग बॉस 15 में पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर अकासा सिंह भी नजर आएंगी। अपने ग्‍लैमर और आवाज से लोगों का दीवाना बनाने वाली अकासा बिग बॉस के घर में भी अपनी जगह बनाने की कोशिश करेंगी। अकासा सिंह मुंबई से हैं। 2014 में वह इंडियाज रॉ स्टार में नजर आई थीं। मशहूर गायक एवं संगीतकार हिमेश रेशमिया ने उन्‍हें बॉलीवुड में चांस दिया था।

रणवीर सिंह छोटे पर्दे पर आएंगे नजर 

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्‍टरों में शुमार रणवीर सिंह कलर्स के नए शो द बिग पिक्चर में नजर आने वाले हैं। इसके लिए चैनल ने प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। जिसमें रणबीर का धमाकेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। यह एक नॉलेज आधारित गेम शो होगा। इसका प्रसारण 16 अक्‍टूबर से होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)

फिल्म आरआरआर की नई रिलीज डेट का खुलासा 

निर्देशक एसएस राजामौली की मचअवेटेड फिल्म आरआरआर की नई रिलीज डेट को लेकर बड़ा ऐलान हो चुका है।  ये फिल्म अगले साल 7 जनवरी 2022 को रिलीज हो रही है। इसमें साउथ सुपरस्‍टार राम चरण, जूनियर एनटीआर, बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आएंगे। 

लाल बहादुर शास्त्री को मांगनी पड़ी थी मीना कुमारी से माफी  

गांधी जयंती के साथ-साथ आज देश के दूसरे पीएम लाल बहादुर शास्त्री की भी जन्म जयंती है।  कुलदीप नैयर की किताब  'ऑन लीडर्स एंड आइकॉन: फ्रॉम जिन्नाह टू मोदी'  के मुताबिक एक वक्‍त लाल बहादुर शास्त्री को मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्म पाकीजा की शूटिंग के लिए बुलाया गया था।  मीना कुमारी ने लाल बहादुर शास्त्री को माला पहनाई, लेकिन वह उन्‍हें पहचान नहीं पाएं। बाद में इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर