Bollywood News 25 Jan 2022: लता मंगेशकर की सेहत में आया हल्का सुधार, 15 साल पुराने केस में शिल्पा शेट्टी को राहत

Bollywood News 25 Jan 2022: लता मंगेशकर की सेहत से जुड़ी अपडेट से लेकर शिल्पा शेट्टी को 15 साल पुराने केस में मिली राहत तक। जानिए मंगलवार की बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

Bollywood News 25 Jan 2022
Bollywood News 
मुख्य बातें
  • लता मंगेशकर की सेहत में आया हल्का सुधार।
  • पद्मश्री से सम्मानित होंगे सोनू निगम।
  • 15 साल पुराने केस में शिल्पा शेट्टी को मिली राहत।

Bollywood News 25 Jan 2022: एक्ट्रेस और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है। वहीं, सोनू निगम को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। इसके अलावा उस्ताद राशिद खान को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। लता मंगेशकर की हालत में मामूली सुधार हुआ है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल (Lata Mangeshkar Health Update) में भर्ती हुई थी। लता मंगेशकर की टीम ने उनकी हेल्थ से जुड़ा ताजा अपडेट शेयर किया है। लता मंगेशकर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है, 'लता दीदी के स्वास्थ्य में मामूली सुधार हुआ है और वह अभी भी आईसीयू में हैं। कृपया दीदी के स्वास्थ्य के बारे में परेशान करने वाली अफवाह फैलाने या इस तरह के संदेशों पर भरोसा करने से बचें। धन्यवाद।'  

Lata Mangeshkar

कांग्रेस के अभियान से जुड़ी रानी चटर्जी
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस रानी चटर्जी कांग्रेस पार्टी के अभियान में शामिल हो गई हैं। रानी चटर्जी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। रानी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ रानी ने लिखा, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर।'

Also Read: फिल्म पृथ्वीराज के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी और गायक सोनू निगम को पद्मश्री

15 साल पुराने केस में शिल्पा शेट्टी को राहत
शिल्पा शेट्टी को 15 साल पुराने केस में राहत मिली है। 2007 में राजस्थान के इवेंट के दौरान  हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे ने किस किया था। शिल्पा शेट्‌टी के खिलाफ पब्लिक प्लेस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण के अनुसार, शिल्पा शेट्टी ने इस मामले पर तुरंत अपनी स्थिति साफ कर दी थी। ऐसे में शिल्पा के खिलाफ आरोप निराधार हैं। उन्हें माफी दे दी गई है और अपराध से मुक्त भी कर दिया गया है।

Shilpa Shetty cleared of obscenity over Richard Gere kiss 14 years later | Metro News

मां बनीं हेजल कीच
एक्ट्रेस हेजल कीच और उनके पति युवराज बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। युवराज सिंह ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस को ये खुशखबरी दी है। यूवी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हमारे सभी फैंस, परिवार और दोस्त..हमे ये साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमे बेटे के रूप में आशीर्वाद मिला है। हम भगवान को इसके लिए शुक्रिया कहते हैं। हम दुनिया में अपने बेटे का स्वागत कर रहे हैं और आपसे उम्मीद करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखेंगे।"

सोनू निगम को मिला पद्मश्री
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म अवार्ड से सम्मानित नामों की घोषणा की है। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

गायक सोनू निगम को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। कला के क्षेत्र में सुश्री प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ श्री विक्टर बनर्जी, सुश्री गुरमीत बावा और श्री राशिद खान का नाम पद्म भूषण के लिए लिस्ट में शामिल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर