Bigg Boss कंटेस्टेंट को डेट कर रहीं जरीन खान तो नुसरत जहां ने दिया बेटे को जन्म, बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

Bollywood News 26 August 2021: अफगानिस्‍तान के फेमस सिंगर इंडस्ट्री छोड़कर बेच रहे सब्जियां तो टाइगर श्रॉफ ने खरीदा नया आलीशान घर। जानिए आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें...

Bollywood News 26 August 2021| Bollywood News Nusrat Jahan baby Boy Tiger Shroff New House| Bollywood Newsmakers zareen khan| Bollywood News 26 Aug 2021: आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें।
बॉलीवुड न्यूज। 
मुख्य बातें
  • टाइगर श्रॉफ ने खरीदा आलीशान घर 
  • मां बनीं नुसरत जहां 
  • जानिए आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें

तालिबान के कब्‍जे के बाद अफगानिस्‍तान के हालात ठीक नहीं है।राष्ट्रपति देश से भाग गए हैं। लोग अपने भविष्‍य की चिंता कर अफगानिस्‍तान से भाग रहे हैं। हजारों की संख्‍या में लोगों को भारत लाया गया है। महिलाओं और बच्‍चों सहित अधिकांश लोग बेघर हैं। सोशल मीडिया पर अफगान से ऐसी तस्‍वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं जो दिल दहला देने वाली हैं। कुछ समय पहले अफगानिस्तान की जानी-मानी पॉप स्टार अर्याना सईद ने देश छोड़ दिया था और वह दोहा पहुंच गई थीं। अब मशहूर सिंगर हबीबुल्लाह शबाब ने तालिबानी दहशत की वजह से गाना छोड़कर सब्जी बेचना शुरू कर दिया है। तालिबान की ऐसी दहशत है कि वह अब गाना नहीं चाहते और केवल अपने छोटे से बिजनेस पर पूरी तरह ध्यान देना चाहते हैं। 

शिवाशीष मिश्रा को डेट कर रहीं जरीन खान
बॉलीवुड अदाकारा जरीन खान गोवा में बिग बॉस 12 फेम शिवाशीष मिश्रा के साथ वक्त बिता रही हैं। कई बार शिवाशीष मिश्रा कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन चुके हैं लेकिन इस बार एक बेहद दिलचस्प कारण की वजह से उन्होंने सुर्खियां बटोर ली हैं। हाल ही में यह खबर आई है कि जरीन खान गोवा में छुट्टी मना रही हैं। बिग बॉस 12 फेम शिवाशीष मिश्रा उन्हें कंपनी दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों सितारे अपना क्वालिटी टाइम एक दूसरे के साथ बिता रहे हैं। सलमान खान से नाता रखने वाले यह दोनों कलाकार एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जरीन खान जहां सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं, शिवाशीष मिश्रा सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 12 में नजर आए हैं। 

'मुंबई डायरीज 26/11' का ट्रेलर रिलीज
'मुंबई डायरीज 26/11' वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह ट्रेलर इतना धमाकेदार है कि देखने वाले हर एक व्यक्ति की रूह कांप उठेगी। यह वेब सीरीज 26 नवंबर 2008 के दिन मुंबई में हुए आतंकवादी हमले पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसे डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिक्स और अन्य हॉस्पिटल स्टाफ के इर्द-गिर्द घूमेगी जिन पर हमले से घायल हुए लोगों के साथ आतंकवादियों का इलाज करने का जिम्मा है। भागदौड़ और दहशत के बीच यह वेब सीरीज डर की सच्ची घटना को दिखाने आ रही है। यह वेब सीरीज 9 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें कोंकणा सेन, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। 

अभिषेक बच्‍चन ने दिया सर्जरी पर अपडेट
अभिषेक बच्‍चन को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। शूटिंग के दौरान अभिषेक के हाथ में चोट लग गई थी और उन्‍हें सर्जरी करानी पड़ी। उनकी सर्जरी सफल रही है और अभिषेक बच्‍चन शूटिंग के लिए चेन्‍नई लौट गए हैं। फैंस उनके जल्‍द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। खुद अभिषेक बच्‍चन ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर पोस्‍ट शेयर कर अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया है। तस्‍वीर में उनके दाहिने हाथ में प्‍लास्‍टर लगा नजर आ रहा है। उन्होंने हेल्थ की अपडेट देते हुए कहा कि मर्द को दर्द नहीं होता है और वह इसलिए फिर से अपने काम में जुट गए हैं।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bachchan)

मां बनीं नुसरत जहां 
टीएमसी की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। बुधवार को उन्हें पार्क स्ट्रीट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, नुसरत जहां को बुधवार रात अभिनेता यश दासगुप्ता ने अस्‍पताल में भर्ती कराया था। यश अभी भी अस्‍पताल में नुसरत जहां के साथ ही मौजूद हैं। गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल से ही अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसमें वह बच्चे के इंतजार में नजर आ रही थीं। 

टाइगर श्रॉफ ने खरीदा 8बीएचके का आलीशान घर 
टाइगर श्रॉफ अब नए घर के मालिक बन गए हैं। बॉलीवुड एक्टर ने हाल ही में अपने परिवार के लिए 8बीएचके का आलीशान घर खरीदा है। टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, आयशा श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ अब इस नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। हालांकि ये घर श्रॉफ फैमिली के पुराने हाउस से बहुत दूर नहीं है। नए घर के बारे में कृष्णा श्रॉफ ने बात की है। कृष्णा बताती हैं, 'हम तीन हफ्ते पहले शिफ्ट हुए हैं। सब कुछ बहुत ही चुपचाप हुआ और हम चारों ने एकसाथ पूजा कराई। डैड (जैकी), मॉम (आयशा), टाइगर और मैं इस गृह प्रवेश पूजा का हिस्सा बने। जल्दी ही हम पूरी तरह से यहां शैटल हो जाएंगे। सभी को नया घर बहुत पसंद आया है। हमारा पुराना फ्लैट कार्टर रोड पर था, जहां हम पहले रहते थे वो किराए पर था। यह घर हमारा अपना घर है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर