Bollywood News 27 Aug 2021: Big B के बॉडीगार्ड से Akshay Kumar के विरोध तक, जानें बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें

Bollywood News 27th Aug 2021: सिनेमा जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। बिग बी के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे का आज तबादला हुआ। वहीं, कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों ने अक्षय कुमार का भी विरोध किया।

Bollywood news, Bollywood news in hindi, Bollywood news today, Bollywood news latest, Bollywood updates, Amitabh Bacchan news,  Akshay Kumar news, Kangana Ranaut news,  Aparshakti news, latest news in hindi, Bollywood news today, Bollywood latest news 202
बॉलीवुड की बड़ी खबरें। 
मुख्य बातें
  • अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे का हुआ तबादला, 1.5 करोड़ रूपए कमाने के लगे आरोप।
  • प्रियंका चोपड़ा की पिक ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को लगी चोट।
  • अभिनेता अपारशक्ति के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी आकृति अहूजा ने दिया बेटी को जन्म।

27th August Top Bollywood News: बी टाउन से आज कुछ बड़ी खबरें सामने आई हैं। जिन्होंने दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार तक कई बड़े सितारे आज सुर्खियों में छाए रहे। एक तरफ कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सदमे में हैं। वहीं, कुछ नामी हस्तियां अपने घर में खुशियां मना रही हैं। अगर, आप बॉलीवुड से हमेशा अप टू डेट रहने की चाह रखते हैं। तो यहां जानिए आज किन सेलिब्रिटीज ने सुर्खियां बटोरी हैं। 

अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड का हुआ तबादला

हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड जितेंद्र शिंदे की सालाना कमाई 1.5 करोड़ रुपए है। जब से यह खबर सामने आई थी तब से अमिताभ बच्चन और उनके बॉडीगार्ड चर्चा का विषय बन गए थे। मगर, जंता के साथ प्रशासन को झटका तो तब लगा जब अमिताभ बच्चन ने अपने बॉडीगार्ड का तबादला कर दिया। जिसके बाद अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड पर लगे आरोपों की छानबीन के लिए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को बयान देते हुए जितेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाती हैं। इसके साथ जितेंद्र ने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें बिग बी के पास से इतनी तनख्वाह नहीं दी जाती है। 

प्रियंका चोपड़ा की फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा की फोटो काफी वायरल हो रही है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान, प्रियंका चोपड़ा ने अपने सेट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जो वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोस में देखा जा सकता है कि उनके माथे, आइब्रो और गाल पर कुछ चोटे आई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि माथे और गाल पर लगी चोटें मेकअप का हिस्सा है। मगर, आइब्रो पर लगी चोट सच है।

अपारशक्ति खुराना बने पिता

अभिनेता अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति अहूजा खुराना के घर में आज किलकारियां गूंज रही हैं। शादी के 7 साल बाद अपारशक्ति खुराना और आकृति अहूजा खुराना एक खूबसूरत बेटी के माता-पिता बने हैं। इस खबर की पुष्टि खुद अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर की है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम अर्जोई ए खुराना रखा है।

किसानों ने किया अक्षय कुमार की फिल्म का बहिष्कार

कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के निशाने पर अब बॉलीवुड के सबसे एक्टिव रहने वाले एक्टर अक्षय कुमार आ गए हैं। हाल ही में, अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम रिलीज हुई है जिसे थिएटर्स में लाॅन्च किया गया है। इसी बीच अक्षय कुमार की इस फिल्म को ऋषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का सामना करना पड़ा। अक्षय कुमार की फिल्म का बहिष्कार करते हुए किसानों ने पटियाला के सिनेमाघर के बाहर नारेबाजी की। इसके साथ किसानों ने 'शर्म करो अक्षय कुमार के नारे' भी लगाए। 

थलाइवी के पहले रोमांटिक गाने का टीजर

कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रहने वाली कंगना रनौत ने दर्शकों को एक बार फिर अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। हाल ही में कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म थलाइवी के पहले रोमांटिक गाने का टीजर रिलीज हुआ है। जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। कंगना रनौत की फिल्म का यह पहला रोमांटिक गाना है जिसका नाम 'तेरी आंखों में' रखा गया है। अपनी अपकमिंग फिल्म में कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभा रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर