Bollywood News 27 Nov 2021: कैटरीना कैफ की शादी को लेकर विकी कौशल के कजिन क्या बोले? साथ दिखेंगे आमिर-रणबीर!

Bollywood News 27 November 2021: सलमान खान चलते शो में फैंस के आतिशबाजी करने को लेकर परेशान हो गए। कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

Bollywood News 27 November 2021 | बॉलीवुड न्यूज 27 नवंबर 2021
बॉलीवुड न्यूज 27 नवंबर 2021 
मुख्य बातें
  • चलते शो में फैंस की आतिशबाजी से परेशान हुए सलमान खान
  • शख्स के पत्नी को 'ऐश्वर्या राय' कहने पर अभिषेक बच्चन का रिएक्शन
  • कजिन की ओर से विकी कौशल की कैटरीना से शादी पर मिला ये जवाब

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से शनिवार के दिन कई ऐसी खबरें आई हैं जोकि सोशल मीडिया पर और फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। विकी कौशल की कजिन ने कैटरीना कैफ से अभिनेता की शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। आमिर खान और रणबीर कपूर एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। एक नजर डालते हैं और जानते हैं बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

विकी कौशल के कजिन का कैटरीना कैफ से शादी पर जवाब:
कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई लोगों ने इस शादी को एक डेस्टिनेशन शादी बताया है। इसके इसके अलावा कपड़ों से लेकर गेस्टलिस्ट की भी खबरें वायरल हुईं। हालांकि अभी तक विकी कौशल ने किसी भी चीज की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशंसक इस बात की आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

अब विकी कौशल के कजिन ने शादी की बात को अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा है कि शादी नहीं हो रही है। फिल्म सरदार उधम में नजर आने वाले विकी कौशल की कजिन ने कहा है कि यह कपल दिसंबर में शादी नहीं कर रहा है। इसके पहले कटरीना कैफ ने अपनी शादी की खबरों का खंडन एक इंटरव्यू में किया था।

शख्स ने पत्नी को कहा 'ऐश्वर्या राय' तो चौककर अभिषेक बच्चन ने दिया रिएक्शन:
सारेगामापा शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें एक फीमेल कंटेस्टेंट को अभ‍िषेक की फिल्म का गाना 'मशक्कली' गाते हुए देखा जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ZEE TV (@zeetv)

कंटेस्टेंट का गाना सुन, ऑड‍ियंश गैलरी में बैठे उनके पति कहते हैं- इस लुक में ऐश्वर्या राय जैसी लग रही हो तुम। यह सुन ऑड‍ियंस की हंसी छूटती ही है और साथ ही अभ‍िषेक बच्चन भी चौंक जाते हैं। वे कंटेस्टेंट के पति की चुटकी लेते हुए कहते हैं- 'सत्यवचन, आज भी ऐसी ही लग रही हैं।' कंटेस्टेंट भी शरमा जाती हैं। इसके बाद अभ‍िषेक दोनों पति-पत्नी के साथ फोटो भी ख‍िंचवाते हैं।

रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 की घोषणा को लेकर दी जानकारी:

रोहित शेट्टी ने 2018 में घोषणा की थी कि वह गोलमाल की पांचवी कड़ी बनाएंगे। इस फिल्म में अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपडे और तुषार कपूर की अहम भूमिका होगी। उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा में एक स्पेशल अपीयरेंस कर इस बात की घोषणा की थी। सभी 'आंख मारे' गाने में साथ नजर आए थे। अब रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा है, 'यह होगा, मैं कह रहा हूं। सूर्यवंशी की रिलीज को 2 वर्ष लग गए क्योंकि लॉकडाउन लगा था। गोलमाल कभी खत्म नहीं होगी।'

अंतिम के शो के बीच पटाखे जलाने पर परेशान हुए सलमान खान:
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जहां हॉल में फिल्म अंतिम देख रहे दर्शक पटाखे जला रहे हैं। ऐसे में जान-माल दोनों का रिस्क बना हुआ है।

सलमान खान ने वीडियो शेयर कर फैंस के लिए मैसेज भी लिखा है और थिएटर के अंदर ऐसी आतिशबाजी नहीं करने की अपील की है। हॉल दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था और इसी दौरान कुछ लोग जमकर पटाखे जला रहे हैं।

एक ही फिल्म में दिख सकते हैं आमिर खान और रणबीर कपूर:
रणबीर कपूर और आमिर खान बॉलीवुड में सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं, और एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड भी शेयर करते हैं। वास्तव में, रणबीर ने आमिर खान अभिनीत 2014 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म पीके में भी एक विशेष भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान और रणबीर कपूर जल्द ही एक रोमांचक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे।

एक सूत्र का कहना है, 'अभी तक इस सहयोग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि आमिर और रणबीर दोनों को एक स्क्रिप्ट पसंद आई है और उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। वे अब कई सालों से एक साथ काम करने के लिए आगे आ सकते हैं और आखिरकार उन्हें वह स्क्रिप्ट मिल गई है जो दोनों को पसंद आई। आमिर फिल्म का निर्माण करेंगे, और 2022 की दूसरी छमाही में फिल्म शुरू होने की सबसे अधिक संभावना है। बाकी सब कुछ ज्यादा स्पष्ट होना अभी बाकी है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर