Top Bollywood News Today: फिल्म 83 के ट्रेलर रिलीज पर टिकी निगाहें तो अजय देवगन इस मूवी में दिखाएंगे अपने डायरेक्‍शन का दम

Top Bollywood News: विक्‍की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां हुईं तेज तो फिल्म 83 को लेकर दर्शकों में दिख रही उत्‍सुकता। पढ़ें बॉलीवुड की आज की खास खबरें।

Bollywood news, top trending Bollywood news
Bollywood news makers  
मुख्य बातें
  • कैटरीना और विक्‍की कौशल की शादी की अटकलें हुईं तेज
  • सलमान खान अपनी भतीजी को कर सकते हैं लॉन्‍च
  • अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग मूवी का बदला नाम

Bollywood News 29 Nov 2021: बॉलीवुड में इन दिनों कई बड़े बैनर की  फिल्मों पर दर्शकों की निगाहें टिकी हुई है। इन्‍हीं में से एक है फिल्म 83। इसका ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होगा। इसी के साथ कैटरीना कैफ और विक्‍की कौशल की शादी की तैयारियां भी जोर पकड़ती नजर आ रही हैं। आइए नजर डालते हैं आज की बॉलीवुड की खास खबरों पर।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

विक्‍की और कैटरीना की शादी की तैयारियां हुईं तेज 
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की चर्चा पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही है। माना जा रहा है कि दोनों इस साल दिसंबर महीने में राजस्थान के सवाई माधोपुर के आलीशान रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंधेंगे। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक कैटरीना- विक्की की शादी के लिए रणथंभौर में 45 होटल बुक किए गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ali (@alizehagnihotri)

सलमान खान अपनी भांजी को करेंगे लॉन्‍च 
सलमान खान (Salman Khan) अपनी भांजी अलीजेह को बड़े पर्दे पर लॉन्च कर सकते हैं। Pinkvilla की एक रिपोर्ट के अनुसार, अलीजेह की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग वर्ष 2022 में शुरू हो सकती है। वहीं इस फिल्म को वर्ष 2023 में रिलीज किया जा सकता है। 

क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का रोमांच जगाएगी फिल्म 83 
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्‍टारर फिल्म 83 रिलीज होने वाली है। वहीं इसका ट्रेलर मंगलवार को रिलीज होगा। ये सिनेमाघरों में उतरने से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। क्रिकेट वर्ल्‍ड कप पर आधारित इस फिल्म में साल1983 में भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की ओर क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी जीतने के सुनहरे पल को दिखाया जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय देवगन की फिल्म में नजर आएंगे बिग बी 
अमिताभ बच्चन अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन डायरेक्शन में अपना कमाल दिखाएंगे। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। पहले मूवी का नाम मे डे था, जिसे बाद में बदलकर रनवे 34 कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी घोषणा की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर ने अपकमिंग मूवी की बताई रिलीज डेट 
करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट,  रणवीर सिंह, धर्मेंद्र देओल, जया बच्चन और शबाना आजमी  मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह मूवी 10 फरवरी 2023 के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ‌

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर