Top Bollywood News: ब्रह्मास्त्र पर पूछा गया यह सवाल तो तिलमिलाईं आलिया, शमशेरा के बुरी तरह पिटने पर रणबीर ने दिया ऐसा रिएक्शन 

Bollywood News Today in Hindi, 07 September 2022: फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर प्रमोशनल इवेंट के लिए दिल्ली पहुंचे थे जहां इन दोनों ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर अपनी बात रखी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ यहां देखें आज दिनभर चर्चा में कौन से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज रहे। 

Bollywood News Today in Hindi, 07 September 2022, Top Bollywood News In Hindi
Bollywood News Today in Hindi  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ब्रह्मास्त्र फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट।
  • रणबीर ने बताया किस लिए बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई फिल्म शमशेरा।
  • पोन्नियिन सेल्वन के ट्रेलर लॉन्च लुक के लिए ऐश्वर्या हो गईं ट्रोल।

Bollywood News Today in Hindi, 07 September 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल हमेशा बनी रहती है। टिनसेल टाउन सेलिब्रिटीज कभी ट्रोल होने की वजह से सुर्खियों में छा जाते हैं तो कभी अपने रिलेशनशिप की वजह से लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं। आज भी इन्हीं सब कारणों की वजह से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज न्यूज में बने रहे। देखें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ऐश्वर्या शर्मा, जूही चावला और आयशा जुल्का समेत कौन से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आज सुर्खियां बटोरीं।

यहां देखें आज की टॉप बॉलीवुड खबरें, Top Bollywood News Today, 07 September 2022

बॉलीवुड बायकाॅट ट्रेंड पर यह बोलीं आलिया भट्ट

आज आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची थीं। इस दौरान बॉलीवुड अदाकारा ने फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। इसी बीच आलिया भट्ट से एक पत्रकार ने बॉलीवुड बायकाॅट ट्रेंड के बारे में सवाल किया जिसे सुनकर आलिया भट्ट बरस पड़ीं। जब पत्रकार ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या यह फिल्म रिलीज के लिए सही मौका है। तब यह सवाल सुनने के बाद अदाकारा ने कहा कि यह एकदम सही मौका है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि यहां नेगेटिव कुछ नहीं है और सब कुछ पॉजिटिव है।

Also Read: Brahmastra Advance Ticket booking : बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनेगी ब्रह्मास्त्र, एडवांस बुकिंग में बिकी इतने करोड़ की टिकट

फिल्म शमशेरा के फेलियर पर रणबीर कपूर का रिएक्शन 

इसी इवेंट के दौरान, पत्रकारों ने जब रणबीर कपूर से फिल्म शमशेरा और बाॅलीवुड बायकॉट ट्रेंड को लेकर सवाल किया तो रणबीर कपूर इस विषय पर बात करने से बचते हुए नजर आए। हालांकि, उन्होंने यह कहा कि फिल्म शमशेरा इसलिए बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई क्योंकि दर्शकों को उसका कंटेंट अच्छा नहीं लगा। रणबीर कपूर ने यह कहा कि कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तभी चलती है जब दर्शकों को उसका कंटेंट अच्छा लगता है और अगर कोई फिल्म नहीं चल रही है तो इसका मतलब उसका कंटेंट अच्छा नहीं है। रणबीर कपूर के इस बयान को सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे वह ब्रह्मास्त्र फिल्म के रिलीज से पहले बाॅलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर बात करने से बच रहे हों।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

हश हश से डिजिटल डेब्यू करेंगी जूही चावला और आयशा जुल्का 

हाल ही में अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज हश हश का लुक जारी किया है। इस वेब सीरीज से जूही चावला और आयशा जुल्का अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। अमेजॉन प्राइम वीडियो कि यह वेब सीरीज इस वर्ष 22 सितंबर को प्रीमियर होने वाली है। इस वेब सीरीज में जूही और आयशा के साथ सोहा अली खान, करिश्मा तन्ना, कृतिका कामरा और शहाना गोस्वामी नजर आएंगी। जूही चावला की इस वेब सीरीज में 7 एपिसोड देखने को मिल सकते हैं। 

Also Read: बीच सड़क सारा अली खान ने इस गाने पर डांस कर उड़ाया गर्दा, एक्ट्रेस का वीडियो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Soha (@sakpataudi)

इस लुक की वजह से ट्रोल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन

हाल ही में साउथ की मल्टीस्टारर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का ट्रेलर लॉन्च हुआ है जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। बीते मंगलवार को पोन्नियिन सेल्वन ट्रेलर लॉन्च के लिए एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था जहां ऐश्वर्या राय बच्चन बन-ठन के गई थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था, लेकिन कुछ लोगों को उनका यह लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर का सूट पहना था जिसके साथ उन्होंने सिल्वर रंग का डिजाइनर दुपट्टा पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। हालांकि कुछ लोगों को ऐश्वर्या का यह लुक पसंद नहीं आया और उन्होंने अदाकारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने कहा कि वह मंजूलिका लग रही हैं। वहीं, कुछ लोगों ने यह कहा कि उन्होंने बोटॉक्स करा लिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes (@etimes)

कब होगी केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी?

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से यह खबरें आ रही हैं कि अथिया शेट्टी जल्द ही केएल राहुल से शादी करने वाली हैं। ऐसे में अब एक नया अपडेट सामने आया है, बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने एएनआई को यह जानकारी दी है कि 2023 की शुरुआत में यह दोनों शादी कर सकते हैं। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि अथिया और राहुल सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में सात फेरे लेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर