अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, जानें किस वजह से आईसीयू में दिग्गज अभिनेता को किया गया था भर्ती

Dharmendra Returns Home After Hospitalization: हाल ही में यह खबर आ रही थी कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हुए हैं। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Dharmendra Was Hospitalized Four Days Ago, Veteran Actor Returns Home After Hospitalization
Dharmendra 
मुख्य बातें
  • अस्पताल में भर्ती हुए थे बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र।
  • खबरों के अनुसार रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए थे अभिनेता।
  • हॉस्पिटलाइजेशन के बाद वापस घर आए एक्टर।

Bollywood Actor Dharmendra Returns Home After Hospitalization: रविवार यानी आज बॉलीवुड जगत से एक ऐसी खबर आई जिसे सुनते ही हर कोई हैरान हो गया और चिंता करने लगा। दरअसल, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हो गए थे। जैसे ही लोगों को यह पता चला कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वैसे ही हर कोई उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना कर रहा था। ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, धर्मेंद्र को तकरीबन 4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन बाद में यह खबर आई कि उनकी हालत में सुधार आ रहा है। 

Also Read: अस्पताल में भर्ती हुए धर्मेंद्र, 4 दिन पहले आईसीयू में हुए थे शिफ्ट, अब हो रही है रिकवरी

अस्पताल में भर्ती थे धर्मेंद्र

आज यह खबर सामने आई थी कि तकरीबन 4 दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धर्मेंद्र साउथ मुंबई के एक हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती थे। लेकिन यह कहा जा रहा था कि वह इंटेंसिव केयर यूनिट यानी आईसीयू से बाहर आ गए हैं। धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल आज उनसे मिलने अस्पताल गए थे जहां उन्होंने अपने पिता के साथ समय भी बिताया था। यह कहा जा रहा था कि उनकी हालत में सुधार आ रहा है लेकिन कुछ और दिनों तक वह डॉक्टरों की निगरानी में रहने वाले हैं। लेकिन अब यह खबर सामने आई है कि धर्मेंद्र वापस अपने घर आ गए हैं। 

Also Read: अनुष्का शर्मा ने 34वें जन्मदिन पर बढ़ती उम्र को लेकर कहा कुछ ऐसा, फैंस को दी ये करने की सलाह 

अस्पताल से वापस घर आए धर्मेंद्र 

पीटीआई की खबर के अनुसार, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे। रूटीन चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अब वह अस्पताल से वापस घर आ गए हैं। धर्मेंद्र के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि 86 वर्ष के बॉलीवुड एक्टर बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वह एकदम ठीक हैं और अपने घर में हैं। 

जैसे ही यह खबर सामने आई कि धर्मेंद्र एकदम ठीक हैं वैसे ही उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। फैंस ने धर्मेंद्र की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए कामना की। उन्हें दिल भी तेरा हम भी तेरे, शोले, चुपके चुपके, यादों की बारात, सत्यकाम और सीता और गीता जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। धर्मेंद्र को अब करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा जाएगा। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ जया बच्चन, शबाना आजमी, आलिया भट्ट और रणबीर सिंह भी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर