Bollywood Weekly News: रिलीज हुआ ऐश्वर्या राय की फिल्म PS I का टीजर, जानिए इस हफ्ते की बॉलीवुड की बड़े खबरें

Bollywood Weekly News 4 July 2022- 10 July 2022: बॉक्स ऑफिस पर जुग-जुग जियो का हुआ 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन। कॉफी विद करण सीजन सात में रणवीर-आलिया ने बताए अपने सीक्रेट। जानिए बॉलीवुड की इस हफ्ते की बड़ी खबरें।

Bollywood Weekly News
Bollywood Weekly News 
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय की फिल्म PS I का ट्रेलर हुआ रिलीज।
  • अक्षय कुमार ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग।
  • कॉफी विद करण 7 में आलिया-रणवीर ने खोले अपने सीक्रेट।

Bollywood Weekly News in Hindi, 04 July- 10 July 2022: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते फिल्म जुग जुग जियो ने 75 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, कॉफी विद करण सीजन सात में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहले गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान आलिया भट्ट ने अपनी लव स्टोरी और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स शेयर किए। अक्षय कुमार अब मशहूर इंजीनियर जसवंत गिल की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। जानिए बॉलीवुड की इस हफ्ते की बड़ी खबरें।

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग-जुग जियो ने तीसरे हफ्ते 75 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक फिल्म की कमाई में तीसरे शनिवार 100 फीसदी का उछाल आया है। जुग-जुग जियो की तीसरे शनिवार के बाद कुल कमाई 76.43 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, फिल्म का बिजनेस बढ़ सकता है। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2 और हॉलीवुड फिल्म थॉर लव एंड थंडर रिलीज हुई है। 

Also Read: कैसी है मणि रत्नम की पोन्नियिन सेलवन की कास्ट? ऐश्वर्या राय बच्चन समेत फिल्म पर चार चांद लगाएंगे यह सितारे

कॉफी विद करण 7 के पहले गेस्ट रणवीर सिंह-आलिया भट्ट
कॉफी विद करण 7 (Koffee With Karan 7) के पहले गेस्ट रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बने। सीजन सात का पहला एपिसोड सात जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ। चैट शो में आलिया भट्ट ने बताया कि वह और रणबीर कपूर फ्लाइट में तल अवीव (इजरायल) जा रहे थे। इस दौरान पहली बार दोनों ने साथ बैठकर कई घंटों तक बात की थी। इसके अलावा आलिया ने बताया कि रणबीर कपूर ने उन्हें जंगल के बीच में प्रपोज किया था। आलिया ने इसकी फोटो भी दिखाई। वहीं, रणवीर सिंह ने अपनी सुहागरात का सीक्रेट शेयर किया।            



जसवंत गिल की बायोपिक में अक्षय कुमार
अक्षय कुमार (Akshay Kumar next movie) अब इंजीनियर जसवंत गिल की बायोपिक कैप्सूल गिल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म को रुस्तम के डायरेक्टर टीनू देसाई डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसमें अक्षय कुमार सरदार के लुक में पगड़ी में नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग चार जुलाई से शुरू हो गई है। पहला शेड्यूल दो महीने तक चलेगा। गौरतलब है कि साल 1989 में रानीगंज के कोल फील्ड में हुए हादसे में जसवंत गिल ने 64 मजदूरों की जान बचाई थी।
  Akshay Kumar Film

रिलीज हुआ PSI का टीजर 
मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में ऐश्वर्या राय लीड रोल में हैं। टीजर से पता चलता है कि फिल्म चोल साम्राज्य पर आधारित है।  ऐश्वर्या राय बच्चन डबल रोल में नजर आएंगी। उनका पहला रोल नंदिनी का होगा और दूसरा रोल मंदाकिनी देवी का। इसके अलावा साउथ के पॉपुलर एक्टर विक्रम आदित्य करिकालन के किरदार में नजर आएंगे।  मणिरत्नम की यह फिल्म इस वर्ष 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी तमिल ऐतिहासिक उपन्यास पोन्नियिन सेलवन से प्रेरित है। 

यहां देखें PSI का टीजर (PSI Teaser)

जवान फिल्म में विजय सेतुपति की एंट्री
शाहरुख खान की फिल्म जवान में साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति की एंट्री हुई है। फिल्म में विजय सेतुपति विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। विजय सेतुपति जल्द ही मुंबई में फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, 'विजय सेतुपति सबसे ज्यादा बिजी रहने वाले एक्टर हैं। ऐसे में डेट्स को लेकर काम किया जा रहा है। वह मुंबई में फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे। इसको लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर