श्रीदेवी की प्रेयर मीट के लिए अकेले रवाना हुए बोनी कपूर, अर्जुन कपूर-जान्हवी कपूर में से कोई नहीं दिखा साथ

Sridevi Special Prayer Meet In Chennai: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी साल 2018 में सबको अलविदा कह गई थी। बताया जाता है कि दुबई के जिस होटल में श्रीदेवी रुकी थीं वहीं बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई...

sridevi special prayer meet in Chennai boney kapoor leaves Without janhvi kapoor Arjun kapoor And khushi kapoor And Anshula kapoor
बोनी कपूर और श्रीदेवी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • श्रीदेवी की 2 साल पहले दुबई में एक फैमिली फंक्शन अटेंड करते वक्त डेथ हो गई थी।
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी साल 2018 में सबको अलविदा कह गई थी।
  • श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही पूरी इंडस्ट्री सदमे में चली गई थी।

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं। श्रीदेवी की 2 साल पहले दुबई में एक फैमिली फंक्शन अटेंड करते वक्त डेथ हो गई थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी साल 2018 में सबको अलविदा कह गई थी। बताया जाता है कि दुबई के जिस होटल में श्रीदेवी रुकी थीं वहीं बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही पूरी इंडस्ट्री सदमे में चली गई थी। कुछ दिन पहले ही श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि थी। 
अब हाल ही में बोनी कपूर पत्नी श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि मनाने के लिए चेन्नई रवाना हो गए हैं। सोमवार देर शाम बोनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान ट्रैक सूट पहने बोनी कपूर अकेले दिखे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on


चेन्नई में होगी श्रीदेवी की स्पेशल प्रेयर मीट
दरअसल श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर चेन्नई स्थित उनके घर में एक स्पेशल प्रेयर मीट का आयोजन हो रहा है। इसी प्रेयर मीट को अटेंड करने बोनी कपूर खास मुंबई से चेन्नई रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर बोनी के साथ उनके बच्चे जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर में से कोई नजर नहीं आया। हालांकि इनमें से कोई प्रेयर मीट में पहुंचेगा या नहीं, इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@miss.bollywoodq8) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sridevi.kapoor) on


श्रीदेवी को हर दिन याद करती हैं बेटी जान्हवी कपूर
श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर जान्हवी कपूर ने अपनी मां को श्रद्धांजलि दी थी। जान्हवी ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की थी। इसमें जान्हवी कपूर मां श्रीदेवी के साथ नजर आ रही थीं। बचपन की इस तस्वीर में जान्हवी सोफे पर लेटी हुई श्रीदेवी को गले लगा रही थीं। तस्वीर में मां-बेटी बेहद खुश लग रही थीं दोनों की बॉन्डिंग खूबसूरत थी। जान्हवी ने इस फोटो के साथ लिखा था- आपको हर दिन याद करती हूं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sridevi.kapoor) on

 

आपको बता दें कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर मां के बहुत करीब थी। जिस वक्त श्रीदेवी की मौत हुई थी, तब जान्हवी भारत में ही थीं और अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर