Deepika Padukone Video: दीपिका पादुकोण ने फोटोग्राफर से मांगा फोन का कवर, मिला ये जवाब

बॉलीवुड
Updated Dec 21, 2019 | 23:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone Viral Video: दीपिका पादुकोण का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फोटोग्राफर से उनके मोबाइल का कवर मांगती नजर आ रहीं हैं।

Deepika Padukone
Deepika Padukone 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फोटोग्राफर से उनके फोन का कवर मांगती दिख रही हैं
  • फोटोग्राफर भी दीपिका पादुकोण को बेहद मजेदार जवाब देता सुनाई दे रहा है
  • मालूम हो कि जल्द ही दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक जल्द ही रिलीज होने वाली है और वो फिल्म के प्रमोशन में लगी हुईं हैं। हाल ही में वो फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ फिल्म को प्रमोट करने पहुंचीं और इस दौरान पैपराजी से मजाक करती नजर आईं।

दीपिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पैपराजी का फोन लेकर खड़ी नजर आ रही हैं और मजाक करते हुए उनसे बोलती हैं, 'कवर दे दो ना अपना (फोन का) मुझे। कवर दो ना, कवर दो। मैं इस्तेमाल कर सकती हूं कवर?' इसके जवाब में वो कहते हैं.. लीजिए। ले लीजिए। इसके बाद दीपिका मुस्कुरा कर उनका फोन लौटा देती हैं। तो फोटोग्राफर उन्हें कहता है कि वो उनके बर्थडे पर उन्हें ये कवर गिफ्ट करेंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Deepika Padukone Fanpage (@deepika.padukone.fanpage) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

मालूम हो कि ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका पैपराजी से मजाक करती नजर आईं हो। इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुकी हैं। कुछ समय पहले एयरपोर्ट से उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपनी कार की तरफ जाती हैं और रास्ते में फोटोग्राफर से कार की तरफ इशारा कर मुस्कुरा कर बोलती हैं, 'आ जा, बैठ जा।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म छपाक रिलीज होने वाली है जिसमें वो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभाती नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आया था। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है जो कि अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका अपने रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी, जिसमें रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाते दिखेंगे वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखाई देंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर