Daler Mehndi Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं दलेर मेहंदी, नेट वर्थ जानकर रह जाएंगे दंग 

Daler Mehndi Controversies: जाने माने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी आज अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। आइये इस मौके पर जानते हैं उनकी कुल संपत्ति के बारे में।

Daler Mehndi
Daler Mehndi 
मुख्य बातें
  • पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी आज अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं।
  • अपने गानों से दर्शकों को झुमाने वाले दलेर मेहंदी 53 साल के हो चुके हैं।
  • दलेर मेहंदी का गाना बोलो ता रा रा काफी सफल हुआ था।

Daler Mehndi Controversies: जाने माने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी आज अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’, ‘साड्ढे दिल ते छुरिया चलाइयां’ ‘टुटेया वे टुटेया’ जैसे कई गानों से दर्शकों को झुमाने वाले दलेर मेहंदी 53 साल के हो चुके हैं। उनकी आवाज और गानों के लाखों दीवाने हैं। उनके फैंस केवल भारत में ही नहीं बल्कि दु‍निया के कई देशों में हैं। बॉलीवुड की कई फ‍िल्‍मों में भी दलेर मेहंदी ने गाने गाए हैं और उनके गाने गाने सुपरहिट हैं। अपनी चमक धमक के लिए मशहूर दलेर मेहंदी काफी महंगे सिंगर माने जाते हैं। 

दलेर मेहंदी का गाना बोलो ता रा रा काफी सफल हुआ था। यह गाना आज भी पार्टीज की शान होता है। वहीं उनके गाने 'ना ना ना रे' अमिताभ बच्चन की फिल्म मृत्युदाता में दिखाया गया था और काफी हिट हुआ था। दलेर मेहंदी ने आखिरी गाना साल 2019 में विक्की कौशल की फिल्म उरी के लिए जग्गा जितेया गाया था। दलेर मेहंदी ने फिल्म रंग दे बसंती का टाइटल सॉन्ग गाया है। 

वह एक गाने के लिए मोटी फीस लेते हैं तो स्‍टेज प्रोग्राम के लिए कई लाख रुपये चार्ज करते हैं। दलेर मेहंदी ने अपनी मेहनत के बल पर जो मुकाम पाया है, वो बेहद कम लोगों को नसीब हो पाता है। Wealthy Persons की रिपोर्ट के मुताबिक दलेर मेहंदी 112 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उन्‍हें लग्जरी गाड़ियों का शौक है। उनके पास पोर्शे केयेन एसयूवी है। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास कई कार हैं। 

दलेर मेहंदी का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। उन पर मानव तस्‍करी के आरोप लग चुके हैं जिसकी वजह से उन्‍हें दो साल की जेल तक हुई थी। साल 2018 में गायक दलेर मेहंदी को को 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 

मानव तस्‍करी मामले में उनके खिलाफ पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था। उन पर आरोप था कि उन्‍होंने गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजा। कहा गया था कि वह म्यूजिक टीम के जरिए लोगों को विदेश भेजते थे और बदले में मोटी रकम लेते थे। कुछ समय पहले नगर पालिका सोहना की ओर से दलेर मेहंदी पर अवैध रूप से फार्म हाउस की सील तोड़ने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की थी। अवैध रूप से सील तोड़ने पर लंबे समय तक दलेर के खिलाफ केस चला था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर